Move to Jagran APP

Bahraich News: बहराइच में करवा चौथ पर पत‍ि के स‍िर पर सवार हुआ खून तो चाकू से रेत द‍िया पत्‍नी का गला, क‍िसी तरह बचाई जान

Bahraich News उत्‍तर प्रदेश के बहराइच में एक द‍िल दहला देने वाला मामला सामने आया है। करवा चौथ से पूर्व पत‍ि के स‍िर पर ऐसा खून सवार हुआ क‍ि पत्‍नी की बेरहमी से पिटाई के बाद चाकू से गला रेत दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Wed, 01 Nov 2023 12:04 PM (IST)
Hero Image
Bahraich News: अस्‍पताल में भर्ती पीड़‍िता मीनाक्षी

जासं, बहराइच। बुबकापुर गांव में महिला की पिटाई के बाद पति ने बेरहमी से चाकू से गला रेत दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करवाचौथ से पहले हुई इस तरह की घटना से सभी हतप्रभ हैं।

बुबकापुर निवासी मीनाक्षी का आरोप है कि वह मंगलवार को घर में सोई हुई थी। तभी पति अभिमन्यु बिस्तर के पास पहुंचा और अकारण ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए जब उसने गुहार लगाया तो चाकू से गले पर वार कर दिया। चीख सुनकर सास राजकला देवी और जेठानी अनीता मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत कर सभी ने उसकी जान बचाई।

फखरपुर संसू के मुताबिक इलाके के गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। उन्होंने बताया कि पति नशे का लती भी है।

यह भी पढ़ें: Sultanpur News: भाजपा विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी लापता, बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: इजरायली सेना का गाजा के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप पर हमला, 50 हमास लड़ाकों की मौत, 150 से अधिक घायल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।