Move to Jagran APP

Bahraich News: बहराइच में थाने में फंदे से लटकता मिला महिला सिपाही का शव, खाना खाने के बाद क‍िसी ने नहीं देखा

यूपी के बहराइच में शुक्रवार को एक थाने में तैनात मह‍िला स‍िपाही का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका म‍िलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार को खाना खाने के बाद से मह‍िला स‍िपाही को क‍िसी ने नहीं देखा। आज साथी पुल‍िसकर्म‍ियों ने अध‍िकार‍ियों ने घटना की सूचना दी।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Fri, 23 Dec 2022 01:39 PM (IST)
Hero Image
Suicide In Bahraich: मह‍िला पुल‍िसकर्मी ने की आत्‍महत्‍या

बहराइच, जेएनएन। विशेश्वरगंज थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने शुक्रवार सुबह आत्महत्या कर ली। महिला सिपाही का शव लटकता देख अन्य पुलिसकर्मियों ने सूचना दी। महिला सिपाही के आत्महत्या करने की सूचना पर व‍िभाग में हड़कंप मच गया। एसपी व एएसपी आननफानन मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। महिला सिपाही ने आत्महत्या क्यों की इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आत्‍महत्‍या के कारणों की छानबीन में जुटी है।

सहयोगी स‍िपाही बुलाने गए तब हुई घटना की जानकारी

विशेश्वरगंज थाने में महिला सिपाही निधि सिंह (26) की तैनाती कांस्टेबल पद पर है। महिला सिपाही उन्नाव जिले की रहने वाली है। थाने के सहयोगी पुलिस कर्मियों की माने तो प्रतिदिन की तरह गुरुवार रात को सब कुछ सामान्य था। ड्यूटी करने के बाद महिला सिपाही ने खाना खाया फिर अपने कमरे में चली गयी। महिला सिपाही का कमरा सुबह देर तक नहीं खुला तो सहयोगी सिपाही उसे बुलाने पहुंचे, लेकिन कमरा अंदर से बंद था।

एसएसपी ने मौके पर पहुंच की जांच-पड़ताल

सहयोगी सिपाहियों ने खिड़की से कमरे के अंदर झांका तो कांस्टेबल निधि सिंह फंदे पर लटकती मिली। महिला कांस्टेबल की आत्महत्या की सूचना से हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानंजय सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। एएसपी नगर ने बताया कि फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है जांच के बाद पूरे मामले की जानकारी प्रदान की जाएगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें