Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हथिनियों को सजाकर निकाली यात्रा, फैलाई जागरूकता

तिरंगा झंडे के साथ वन कर्मियों ने की पेट्रोलिंग

By JagranEdited By: Updated: Sat, 13 Aug 2022 12:45 AM (IST)
Hero Image
हथिनियों को सजाकर निकाली यात्रा, फैलाई जागरूकता

हथिनियों को सजाकर निकाली यात्रा, फैलाई जागरूकता

बिछिया(बहराइच) : विश्व हाथी दिवस पर कतर्नियाघाट स्थित ईको अवेयरनेस फैलाकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। हथिनी जयमाला व चंपाकली को सजाया गया। इस दौरान राजकीय हथिनियों से कतर्नियाघाट के संरक्षित वन क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कराई गई। जयमाला व चंपाकली के भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान धर्मापुर, निशानगाड़ा, सुजौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारियों के साथ प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन की अगुआई में वन कर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसके बाद गेरुआ नदी में दो मोटर बोट पर सवार होकर वन कर्मियों ने राष्ट्रध्वज के साथ 25 किलोमीटर के परिक्षेत्र में पेट्रोलिंग की। डीएफओ ने हरी झंडी दिखाकर बोट रवाना किया। वन क्षेत्राअधिकारी कतर्नियाघाट विजय कुमार मिश्र, रेंजर निशानगाड़ा ताराशंकर यादव, सुजौली रेंजर रामकुमार, वन दारोगा मयंक पांडे, पवन शुक्ल, लवलेश श्रीवास्तव, राधेश्याम, वनरक्षक आशीष पाल, अब्दुल सलाम, डाग हैंडलर अन्नू शुक्ल, कौशल किशोर, अवधेश रावत, मिथलेश, महावत मोहर्रम अली, इरशाद, विनोद मौजूद रहे।