Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bahraich News: बहराइच में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, दो लोगों पर कर चुका था हमला

उत्तर प्रदेश के बहराइच में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बुधवार देर रात पिंजरे में कैद कर लिया। यह तेंदुआ एक बुजुर्ग व एक बच्ची पर हमला कर चुका था। जिससे इलाके में दहशत का माहौल था। ग्रामीण को रात को जागकर पहरा देने को विवश थे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरीश सिंह रेंजर रोहित यादव ने आगे की कार्यवाही शुरू की।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Thu, 03 Oct 2024 08:01 AM (IST)
Hero Image
वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ

जागरण संवाददाता, बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िए के बाद तेंदुए का आतंक लोगों को चैन की नींद सोने नहीं दे रहा था। बुधवार देर रात कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत सुजौली के अयोध्या पुरवा में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

सुजौली के अयोध्या पुरवा गांव में तेंदुए के आतंक से पिछले एक सप्ताह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। पांच दिन पूर्व तेंदुआ घर में घुसकर 13 वर्षीय बालिका साईबा को घायल किया था। जिसके बाद मंगलवार की देर रात को वृद्ध महिला 80 वर्षीय रहमाना को घर में घुसकर घायल कर दिया था।

लगातार तेंदुए की घटना से ग्रामीणों में दहसत का माहौल बना हुआ था इस बीच बुधवार की शाम को वन विभाग द्वारा गांव में ही एक गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया इस बीच 9 बजे के करीब तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना पर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरीश सिंह रेंजर रोहित यादव ने आगे की कार्यवाही शुरू की। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हशन व न्यूज़ संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक की देखरेख में पिंजरा ट्राली पर लादकर रेंज कार्यालय ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें: Wolf Attack : भेड़िए के सरदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बढ़ाई चौकसी, शाम होते ही करना पड़ रहा यह काम

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें