Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bahraich Nepal Border: नेपाल प्रशासन ने दी कर्फ्यू में ढील, नेपालगंज में ह‍िंसा के बाद सामान्य हो रहे हालात

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के नेपालगंज में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए थे। सड़कों पर नेपाली आर्मी व पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा था। हिंसा में पांच पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल हो गए हैं। लुंबनी प्रदेश के डीआईजी एसपी डीएम सांसद मेयर समेत अन्य अधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं। बहराइच के डीएम व एसपी ने भी सीमावर्ती क्षेत्र का जायजा लिया।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Thu, 05 Oct 2023 10:03 AM (IST)
Hero Image
Bahraich Nepal Border: नेपाल प्रशासन ने दी कर्फ्यू में ढील

जेएनएन, बहराइच। नेपाल के बांके जिला प्रशासन ने गुरुवार को दिन में आठ बजे से सायं आठ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है। सड़क आधा दर्जन लोगों के इकट्ठा होने पर छूट है। पुलिस की सख्त पहरेदारी में दो दिन बाद हालात सामान्य हो रहे हैं। लोग रोजमर्रा की चीजों की खरीदारी के लिए बाहर आ रहे हैं। इस दौरान नेपाली पुलिस व सेना का सख्त पहरा है।

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के नेपालगंज में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद से हालात तनावपूर्ण हैं। सड़कों पर नेपाली आर्मी व पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। हिंसा में पांच पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल हो गए हैं। हालात को सामान्य बनाने के लिए लुंबनी प्रदेश के डीआईजी, एसपी, डीएम, सांसद, मेयर समेत अन्य अधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं।

ओमकार परिवार के नेतृत्व में निकाले जा रहे शांति जुलूस पर मुस्लिमों की पत्थरबाजी के बाद हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद आगजनी, तोड़फोड़, बमबाजी व फायरिंग की घटना घटित हुई थी। उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ हवाई फायरिंग की थी।

हिंसा में पांच पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल हो गए थे। सभी को उपचार के लिए नेपालगंज के भेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद से नेपालगंज में कर्फ्यू लगा दिया गया था। लगभग 10 करोड़ से अधिक का कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मतदाता सूची में नाम जोड़ने की आखिरी तिथी जारी, आवेदन से पहले जान लें ये प्रक्रिया

यह भी पढ़ें: Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड के आरोपी प्रेमचंद्र पर मेहराबान थी पुलिस, कोर्ट आदेश को दिखाया था ठेंगा