Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पौधारोपण जनांदोलन कल, तैयारियां जोरों पर

7153622 पौधे रोपने का वन महोत्सव कार्यक्रम में लक्ष्य वन विभाग की नर्सरी पर पौधे लेने पहुंच रहीं ट्रालियां

By JagranEdited By: Updated: Sun, 03 Jul 2022 10:32 PM (IST)
Hero Image
पौधारोपण जनांदोलन कल, तैयारियां जोरों पर

बहराइच : वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पांच जुलाई को पौधारोपण जनांदोलन चलाया जाएगा। इस दिन 50 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पौधे लेने के लिए ग्रामीण इलाके से ट्रैक्टर-ट्रालियों से लोग वन विभाग की नर्सरी पहुंच रहे हैं। वन विभाग भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।

एक जुलाई को जिलाधिकारी डा.दिनेशचंद्र ने तेजवापुर ब्लाक के टेंडवा बसंतपुर स्थित नर्सरी परिसर में पाकड़ का पौधा रोपकर शुभारंभ कर दिया है। डीएफओ बहराइच मनीष सिंह ने बताया कि जिले में 71,53,622 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें पांच जुलाई को 50 लाख पौधे रोप दिए जाएंगे। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गांवों को पौधे लगातार भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फखरपुर ब्लाक के मझारा तौंकली में सांसद अक्षयवर लाल गोंड, एमएलसी डा.प्रज्ञा त्रिपाठी, डीएम डा.दिनेशचंद्र, सीडीओ कविता मीना की मौजूदगी में 10 हेक्टेयर जमीन में 11 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा सभी छह वन रेंज में क्षेत्रीय वनाधिकारी के नेतृत्व में पौधे रोपे जाएंगे। इसमें किसानों को निश्शुल्क पौधे दिए जा रहे हैं। किसानों को पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण की जानकारी दी जा रही है।

हर गांव में रोपे जाएंगे 2500 पौधे

रामगांव : क्षेत्र के प्रत्येक गांव में 2500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन नर्सरी रामगांव के वन रक्षक प्रताप सिंह राणा ने बताया कि वनमाली कालूराम यादव ने रामगांव, धोबिहा, खसहा मोहम्मदपुर, दशरथपुर, जब्दी, महरी बौकहा समेत सभी ग्राम प्रधानों, ग्राम रोजगार सेवकों, पंचायत सहायकों व ग्रामीणों को निश्शुल्क पौधारोपण करने के लिए सागौन, नीम, जामुन, यूकेलिप्टस, आम, आंवला, सहजन, करीपत्ता व अन्य प्रकार के पौधों का वितरण किया जा रहा है। यह पौधे गावों के सार्वजनिक स्थानों स्कूल भवनों और तालाबों के आसपास लगाए जाएंगे। 'पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी'

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा कैसरगंज के मंडल गंडारा के बूथ महुरी कला पर पौधारोपण अभियान के तहत कार्यक्रम किया। इसमें पर्यावरण संतुलन में पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

भाजपा अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं अभियान की क्षेत्रीय प्रभारी डा. श्वेता सिंह व जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, अभियान के जिला प्रभारी रणविजय सिंह के साथ पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पूरी लगन से लगकर सभी बूथों पर पौधारोपण कराना है, जिससे प्रकृति को हम सब मिलकर संतुलित रख सके। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र, मंडल अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, महामंत्री दिनेश तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनीष सिंह, नीरज श्रीवास्तव, अनूप सिंह, मयंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें