UP News: छह साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, गन्ने के खेत में फेंका शव; एक आरोपी गिरफ्तार
यूपी के बहराइच में छह साल की मासूम का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले को छिपाने के लिए उसकी हत्या कर शव को गांव के बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने घटनास्थल का जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य का संकलन किया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
संवाद सूत्र, कैसरगंज (बहराइच)। छह वर्षीय बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले को छिपाने के लिए उसकी हत्या कर शव को गांव के बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने घटनास्थल का जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य का संकलन किया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका बुधवार देर शाम घर के बाहर से अचानक लापता हो गई। काफी देर तक जब बालिका नजर नहीं आई तो परिवारजन को अनहोनी की आशंका हुई। काफी खोजबीन के बाद जब बालिका का कुछ पता नहीं चला तो सूचना पुलिस को दी। कोतवाल राजनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
कोतवाल ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। बालिका के अपहरण का मुकदमा दर्ज पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जानकारी पर एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि जांच के दाैरान एक युवक राजेश उर्फ लाला को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या करने व शव को गन्ने के खेत में फेंकने की बात कही। पकड़े गए आरोपित की निशानदेही पर गुरुवार को बालिका का शव भी बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें: UP News: महिला ने लगाया बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर होमगार्ड सहित छह पर FIR दर्ज
आरोपित का भाई गुनाह में शामिल
कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी राजेश उर्फ लाला का बड़ा भाई कल्लू भी गुनाह में शामिल पाया गया है। बालिका की हत्या के बाद शव छिपाने में उसकी भी संलिप्तता उजागर हुई है। फरार कल्लू की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
यह भी पढ़ें: पत्नी थी 9 महीने की गर्भवती, पति ने प्रेमिका संग मिलकर किया यह गंदा काम; अब मिली यह सख्त सजा
बालिका के गायब होने की सूचना पर मैं मौके पर गया था। संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए राजेश उर्फ लाला काफी नशे में था। सुबह पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बालिका से दुष्कर्म कर हत्या व शव फेंकने की बात स्वीकार की।- रामानंद कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर