Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: रक्षाबंधन और पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने कसी कमर, भीड़ अधिक होने पर बढ़ा दी जाएंगी बसें

रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं व युवतियों का किराया नहीं पड़ेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञान चंद्र ने बताया कि 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं व युवतियों का किराया नहीं पड़ेगा। परिचालकों के ईटीआईएम मशीन में स्वत तीसरे नंबर पर वोमेन का ऑप्शन आ जाएगा जिससे महिलाओं को निशुल्क टिकट दिया जा सकेगा।

By rahul kumar yadav Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 16 Aug 2024 05:41 PM (IST)
Hero Image
बहराइच रोडवेज परिसर में खड़ी बसें।- जागरण

जागरण संवाददाता,  बहराइच। रक्षाबंधन व पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। रक्षाबंधन पर्व के दिन जिस रूट के लिए भीड़ अधिक होगी। उस रूट के लिए बसें तत्काल बढ़ा दी जाएगी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं व युवतियों का किराया नहीं पड़ेगा।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञान चंद्र ने बताया कि 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं व युवतियों का किराया नहीं पड़ेगा। परिचालकों के ईटीआईएम मशीन में स्वत: तीसरे नंबर पर वोमेन का ऑप्शन आ जाएगा, जिससे महिलाओं को निशुल्क टिकट दिया जा सकेगा।

एआरएम ने बताया कि पर्व के दिन जहां के लिए अधिक भीड़ होगी वहां के लिए बसों की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा। यही प्रक्रिया पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अपनाई जाएगी। परिवहन निगम का पूरा प्रयास रहेगा कि यात्रियाें को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

बहराइच डिपो के पास 87 बसें है, जिनका संचालन कई मार्गों के लिए किया जा रहा है। पर्व व पुलिस भर्ती परीक्षा के दिन जिस रूट पर भीड़ अधिक होगी। उस रूट पर तत्काल बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।-  ज्ञानचंद्र, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक

यह भी पढ़ें: UP Police Constable Recruitment: दो घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र, केवल पेन ले जा सकेंगे अभ्यर्थी; पढ़ें पूरी गाइडलाइन

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर