Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: मां की गोद से मासूम को खींच ले गया भेड़िया, खेत में शत-विक्षत मिला शव; पर‍िवार में मचा कोहराम

यूपी के बहरादच में भेड़िया का आतंक देखने को म‍िला है। भेड़िया एक मां की गोद में सो रहे मासूम को उठा ले गया। परिवारजन व आसपास के लोग उसके पीछे दौड़े लेकिन अंधेरे में भेड़िया मासूम को लेकर गन्ने के खेत में छिप गया। सुबह मासूम का शव गन्ने के खेत में शत-विक्षत मिला। शव देखकर परिवारजन में कोहराम मच गया।

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena Updated: Thu, 18 Jul 2024 04:56 PM (IST)
Hero Image
भेड़िए ने मासूम को उतारा मौत के घाट।

संवाद सूत्र, महसी (बहराइच)। मां की गोद में सो रहे मासूम को भेड़िया उठा ले गया। उसका शव गन्ने के खेत में शत-विक्षत मिला। शव देखकर परिवारजन में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में दहशत है।

हरदी थाना क्षेत्र के मक्कापुरवा गांव निवासी अली अहमद का एक वर्षीय मासूम बेटा अख्तर रजा घर के बरामदे में अपनी मां की गोद में सो रहा था। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात भेड़िया घर के अंदर पहुंचा और मासूम को अपने जबड़े में दबोचकर भागने लगा। तब तक मां की आंख खुली और वह शोर मचाने लगी। इस पर परिवारजन व आसपास के लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन अंधेरे में भेड़िया मासूम को लेकर गन्ने के खेत में छिप गया।

खेत में म‍िला मासूम का शव

सुबह ग्रामीणों को खेत में शव बरामद हुआ। सूचना पर क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहम्मद शाकिब वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित स्वजन को मासूम के अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार तात्कालिक सहायता दी। रेंजर ने बताया कि वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं।

भेड़िए को पकड़ने के ल‍िए लगाया गया प‍िंजरा

प्रभागीय वनाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि भेड़िए को पकड़ने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पिंजरा लगाया गया है और वन कमियों को कांबिंग करने और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: UP News : नदी किनारे रखे थे सैंकड़ों अंडे, अब टूटकर निकल रहा ये घातक प्राणी; बुलाई गई अफसरों की टीम

यह भी पढ़ें: Amroha News: बुजुर्ग महिला को कुत्‍तों ने नोचकर मार डाला, मांस भी खा गए, मचा हड़कंप