Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नहीं रहे पूर्व मंत्री निर्भय नारायण सिंह

By Edited By: Updated: Mon, 23 Jan 2012 07:06 PM (IST)
Hero Image

मनियर (बलिया) : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री निर्भय नारायण सिंह की रविवार की रात निधन हो जाने से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। वे 84 वर्ष के थे। निधन का समाचार सुनते ही लोग उनके दरवाजे की तरफ चल पड़े और थोड़ी ही देर में वहां नेताओं का जमघट लग गया। श्री सिंह के निधन के शोक में क्षेत्र की व्यवसायिक प्रतिष्ठानें बंद रहीं। काग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पिता तुल्य रहे निर्भय नारायण सिंह आजीवन पार्टी से जुड़े रहे। उन्होंने 1952 से नगर पंचायत सभासद के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। 1957 से 64 तक नगर पालिका मनियर के चेयरमैन रहे तथा 1969 में निर्दल विधायक बने। पुन: 1974 से 77 तक कांग्रेस पार्टी विधायक बने। 1979 से 84 तक वे उप्र सरकार में वन्यजीव उद्यान मंत्री रहे। वे आजीवन कांग्रेस से जुड़े रहे। उन्होंने 1951 में लखनऊ विश्व विद्यालय से स्नातक करने के बाद राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। वे अपने पीछे पांच पुत्रों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। इनके पुत्र सर्वशक्ति सिंह कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे, बाद में एमएलसी चुने गये। जिनका देहांत 2002 में हो गया था। निर्भय नारायण सिंह का अंतिम संस्कार दो बजे दिन में घाघरा घाट पर किया गया मुखाग्नि आदित्य शक्ति सिंह ने दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बच्चा पाठक, कमलेश कुमार सिंह, संजय सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य मैनेजर सिंह, रामप्रीत यादव, वीरेन्द्र बहादुर यादव, निवास मिश्र, अवध तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में युवा कांग्रेस द्वारा शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजीव उपाध्याय ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर प्रतुल कुमार ओझा, कलावती सिंह, मंजय राय, प्रदीप कुमार, भृगुनाथ यादव आदि मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि

सिकन्दरपुर (बलिया): क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सोमवार को स्थानीय बस स्टेशन चौराहा स्थित जगन्नाथ चौधरी मूर्ति स्थल पर हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री निर्भय नारायण सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक में वरिष्ठ नेता हरिशंकर सिंह, जवाहर चौहान, जय प्रकाश चौधरी, बच्चा चौधरी, नजीबुर्रहमान राजू, मोहन राम, देवेन्द्र पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर