Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बलिया प्रशासन ने स्वच्छता के लिए उठाया सख्त कदम, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा भारी जुर्माना

बलिया नगर पालिका ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। सड़क पर कूड़ा फेंकने पर अब जुर्माना लगेगा। होटल संचालकों और मकान मालिकों पर भी यह जुर्माना लागू होगा। नगर में कूड़ा उठान के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था की गई है। सभी लोगों से अपील है कि वे कूड़ा उठान वाले वाहनों में ही कूड़ा डालें।

By Lovkush Singh Edited By: Riya Pandey Updated: Thu, 05 Sep 2024 04:52 PM (IST)
Hero Image
सड़कों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना

जागरण संवाददाता, बलिया। नगर पालिका को स्वच्छ रखने के लिए नगर प्रशासन की ओर से कई तरह के इंतजाम किए गए हैं, लेकिन नगर स्वच्छ हाल में नहीं दिख पाता है। मोहल्लों के लोगों को जहां भी खाली जमीन दिखती है, वहां कूड़ा फेंकने लगते हैं।

कई लोग सुबह में सड़कों पर भी कूड़ा फेंक देते हैं। होटलों से भारी मात्रा में प्रतिदिन कूड़ा निकलता है। होटल संचालक उसे रात में सड़क पर ही फेंक देते हैं। इसकी शिकायत कई लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से की थी। इस पर नगर प्रशासन ने कड़ा नियम लागू किया है। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा निस्तारित करने वालों पर जुर्माना लगाने की घोषणा की है।

सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों को भरना होगा जुर्माना

इस बारे में अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि अब सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले मकान मालिक पर 15 हजार और होटल संचालक पर 20 हजार रुपये अर्थदंड लगाने का प्रविधान किया गया है। कूड़ा उठान के लिए नगरपालिका के वाहन भ्रमण में रहेंगे। सभी लोग वाहनों को ही कूड़ा देंगे। ऐसा करने से नगर में हमेशा स्वच्छ रहेगा।

नगर में कूड़ा उठान के लिए 25 वाहन, पांच मिनी टिपर, चार डंपर, दो जेसीबी, छह ट्रैक्टर, पांच लोडर वाहनों का उपयोग किया जाता है। सभी वाहन कूड़ा उठान के लिए सुबह में भ्रमण में रहेंगे।

अस्थायी कूड़ा डंपिंग स्थल का भी ढूंढ़ रहे विकल्प

शहर में बने करीब छह अस्थायी डंपिंग प्वाइंट बंद कराने के बाद भी अभी कई सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा किया जा रहा है। नगरपालिका की ओर से बताया गया कि इसका भी विकल्प ढूंढ़ा जा रहा है। जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलने के बाद सभी अस्थायी कूड़ा डंपिंग स्थल बंद कर दिए जाएंगे।

नंबर गेम

  • 1.50 लाख नगरपालिका की आबादी।
  • 50 टन कूड़ा नगर के प्रतिदिन निकलता है।
  • 06 अस्थायी कूड़ा डंपिंग स्थल हुए बंद।
  • 25 छोटे वाहन नगर में कूड़ा उठान के लिए भ्रमण में रहेंगे।

यह भी पढ़ें- चालक की सुझबूझ से टला बड़ा हादसा, गोलबंर से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली; पेट्रोल पंप पर तेल भर रहे टैंकर से बाल-बाल बची

नगर को स्वच्छ रखने के लिए यह नियम बनाया गया है। कूड़ा उठान की व्यवस्था को ठीक की जा रही है। छह अस्थाई कूड़ा डंपिंग स्थल को शिकायत मिलने के बाद बंद कर दिया गया है। नगर को स्वच्छ रखने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

-सुभाष कुमार, ईओ, नगरपालिका, बलिया।

यह भी पढ़ें- मऊ में कई मकानों पर चलेगा बुलडोजर, ओवरब्रिज निर्माण के लिए जमीन खाली कराने की कार्रवाई तेज; दर्जनों लोगों की उड़ी नींद

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर