Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ballia News: किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, पीड़ित की मां ने दर्ज कराया मुकदमा

बांसडीह में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ। आरोप है कि एक युवक ने उसे अपने दोस्त की मदद से अगवा किया दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज किया। आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी कि यदि वह किसी को बताएगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

By Neeraj Chaubey Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 26 Sep 2024 03:51 AM (IST)
Hero Image
आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

संवाद सूत्र, बांसडीह(बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर रह रही किशोरी को प्रेम में फंसाकर अपने एक दोस्त की मदद से उसे कहीं अन्यत्र ले जाकर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपित युवक व उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री बीते दिनों अपनी मौसी के यहां गई हुई थी। 21 सितंबर को वह किसी काम से घर से बाहर निकली तो इसी बीच वहीं के एक किशोर ने उसे अपने एक दोस्त के साथ मिलकर बाइक पर जबर्दस्ती बैठा लिया और उसे बलिया शहर के अपने किसी परिचित के घर ले गया।

किशोरी को एक कोठरी में बंद कर एक युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। पुत्री की खोजबीन किए जाने पर किशोर ने उसे शहर के अज्ञात स्थान पर छोड़कर निकल भाग निकला।

पीड़ित की मां से पुलिस को यह भी बताया कि आरोपित युवकों ने किशोरी को धमकी भी दिया है कि वह यदि किसी से यह बात कहेगी तो पूरे गांव के युवकों व रिश्तेदारों में वीडियों बांट देंगे।

इस संबंध में कोतवाल बांसडीह संजय सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।