Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सुरेमनपुर स्टेशन पर विजिलेंस टीम का दोबारा छापा

ठीक चार दिन बाद ही गोरखपुर से आई रेलवे की विजिलेंस ट

By JagranEdited By: Updated: Fri, 12 Mar 2021 06:27 PM (IST)
Hero Image
सुरेमनपुर स्टेशन पर विजिलेंस टीम का दोबारा छापा

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : ठीक चार दिन बाद ही गोरखपुर से आई रेलवे की विजिलेंस टीम ने रेलवे स्टेशन की बुकिग खिड़की पर शुक्रवार को दोबारा छापेमारी कर दी। तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगे लोगों के परिचय पत्र की जांच की। आरक्षण लिपिक कार्यालय की पंजिका व अन्य कागजातों का परीक्षण किया, लेकिन कोई अनियमितता नहीं मिली।

टीम के निरीक्षक रमन सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव व श्रवण कुमार यादव अपने सहयोगियों के साथ सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंच गए। राजीव कुमार श्रीवास्तव सिर पर पगड़ी बांधकर आरक्षण काउंटर पर पहुंच गए। उन्होंने काउंटर पर बलिया-सियालदह एक्सप्रेस में वातानुकूलित श्रेणी का तत्काल टिकट मांगा। आरक्षण लिपिक राजीव कुमार दुबे ने तत्काल टिकट के लिए परिचय पत्र मांगा। सियालदह में कहां जाना है, वह पता पर्ची में दर्ज किया। लिपिक ने तत्काल टिकट पैसा लेकर बना दिया। निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने अपना परिचय देते हुए वह तत्काल टिकट रद करवाया। उन्होंने टिकट के लिए कतार में लगे यात्रियों के परिचय पत्रों की जांच की। शयनयान क्षेणी के दो ही तत्काल टिकट निकल पाए थे। इसके बाद कंप्यूटर टिकट फुल बताने लगा। फिर टिकट लेने वालों का लिखित बयान टीम ने लिया। तत्काल टिकट में पैसा लेने की बात को भी पूछा। टीम ने आरक्षण काउंटर के अंदर जाकर टिकट कैंसिलेशन पंजिका, काउंटर में रखे पैसे का मिलान किया। तीन घंटे बाद टीम सड़क मार्ग से ही वापस लौट गई।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें