Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सुरेमनपुर स्टेशन पर 20.03 बजे पहुंचेगी छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस

पूर्वोत्तर रेलवे मंडल के जन सम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार यात्री जनता की सुविधा के लिये

By JagranEdited By: Updated: Sun, 09 Sep 2018 08:56 PM (IST)
Hero Image
सुरेमनपुर स्टेशन पर 20.03 बजे पहुंचेगी छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस

पूर्वोत्तर रेलवे मंडल के जन सम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार यात्री जनता की सुविधा के लिये रेलवे प्रशासन ने 15053/15054 छपरा- लखनऊ जं0 एक्सप्रेस का सुरेमनपुर स्टेशन पर 11 सितम्बर, 2018 से छ: माह हेतु प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।

फलस्वरूप 15053 छपरा-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस सुरेमनपुर स्टेशन पर 20.03 बजे पहुंचकर 20.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 15054 लखनऊ जं0-छपरा एक्सप्रेस सुरेमनपुर स्टेशन पर 09.59 बजे पहुंचकर 10.01 बजे प्रस्थान करेगी ।