Move to Jagran APP

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सेवा का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता बलिया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धन्वंतरि जयंती पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल पर

By JagranEdited By: Updated: Fri, 13 Nov 2020 10:53 PM (IST)
Hero Image
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सेवा का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, बलिया: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धन्वंतरि जयंती पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल पर पूजन समारोह का आयोजन गया, जहां चिकित्सकों ने नि:स्वार्थ भाव से पीड़ित समाज की सेवा करने का संकल्प लिया।

शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन तथा बीएसए एसएन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गोष्ठी में डीएम ने कहा कि भारतीय चिकित्सा प्रद्धति में आयुर्वेद का महत्वपूर्ण योगदान है। भगवान धन्वंतरि के जन्मदिवस पर यह संकल्प लें कि यह श्रद्धा हमेशा बनी रहेगी।

सीडीओ विपिन जैन ने कहा कि कोविड के समय आयुर्वेद ने यह साबित कर दिया है कि विकट परिस्थिति में आयुर्वेद का अहम रोल हो सकता है। डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, इओ दिनेश विश्वकर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी संजय सिंह समेत आयुर्वेदिक अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद था। संचालन सतीश उपाध्याय ने किया।

महुली का पीपा पुल बनते ही शराब व गोवंश की तस्करी तेज

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : महुली घाट पर पीपा पुल बनने के बाद बैरिया की ओर से शराब व गोवंश की तस्करी तेज हो गयी है। बिहार के भोजपुर जनपद अंतर्गत महुली घाट पर बिहार सरकार कई वर्षों से गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण कराती है। यह पुल आरा को गंगा इस पार के गांवों से जोड़ता है। बलिया जनपद को भी पुल आरा से संपर्क स्थापित कराता है। पीपा पुल बन जाने के बाद बैरिया से आरा की दूरी महज 30 किमी हो जाती है, जिसका भरपूर फायदा आम लोगों संग शराब व गोवंश तस्कर उठा रहे हैं। छोटे वाहनों से बड़े पैमाने पर शराब व गोवंश की तस्करी पीपा पुल के रास्ते एक बार फिर शुरू हो गयी है। पुलिस सब कुछ जानकर अनजान बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की सहमति से ही इस तरह के गैर कानूनी कार्य हो रहे हैं। लोगों ने आला अफसरों व जनप्रतिनिधियों से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।