Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, लाखों का सामान जला

जागरण संवाददाता गड़वार (बलिया) समीपवर्ती गांव महमूदपुर में मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों

By JagranEdited By: Updated: Wed, 06 Apr 2022 05:02 PM (IST)
Hero Image
रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, लाखों का सामान जला

जागरण संवाददाता, गड़वार (बलिया) : समीपवर्ती गांव महमूदपुर में मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई, इसके चलते लाखों का सामान व अनाज, नकद जलकर खाक हो गया। अर्जुन राजभर की रिहायशी झोपड़ी है, इसमें आग लग गई। लोग जब तक आग पर काबू पाते, तब तक ड्रम में रखा पांच क्विटल धान, गेहूं, चना व सरसों, बिस्तर व चौकी जलकर खाक हो गई। अर्जुन के पुत्र की शादी जून में हुई थी। विवाह में मिला सामान भी जल गया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें