Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

6,891 किसानों के खराब फसलों की सरकार कर चुकी भरपाई, 21,050 ने पिछले साल खरीफ फसल का कराया था बीमा; इस महीने के अंत तक है मौका

इस साल रबी सीजन में जिले के 23453 किसान फसल बीमा कराए थे। हालांकि रबी सीजन में मात्र 11 किसानों ने फसल नष्ट होने का क्लेम किया है। बैरिया क्षेत्र के किसान दिलीप सिंह खरीफ सीजन में मक्का की खेती करते हैं। वर्ष 2021-22 में वह पहली बार डेढ़ हेक्टेयर में मक्का की खेती किए थे। बाढ़ के दौरान जल प्लावन से फसल नष्ट गई थी।

By Lovkush Singh Edited By: Riya Pandey Updated: Sun, 07 Jul 2024 05:56 PM (IST)
Hero Image
किसानों के खराब फसलों की सरकार करेगी भरपाई

जागरण संवाददाता, बलिया। किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फायदेमंद साबित हो रही है। फसल बीमा कराकर किसान किसी भी तरह की आपदा से बच सकते हैं। पिछले साल खरीफ सीजन में 21,050 किसानों ने फसल बीमा कराया था। फसल नुकसान होने पर 6,891 किसानों को 3.44 करोड़ रुपये बीमित धनराशि मिली थी।

इस साल रबी सीजन में जिले के 23,453 किसान फसल बीमा कराए थे। हालांकि रबी सीजन में मात्र 11 किसानों ने फसल नष्ट होने का क्लेम किया है। अभी तक उन्हें बीमित धनराशि नहीं मिली है, लेकिन क्षतिपूर्ति देने की प्रक्रिया जारी है।

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड के जिला प्रबंधक नितेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों के लिए बीमा प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस साल खरीफ मौसम में बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। फसल नष्ट होने पर 72 घंटे के अंदर सूचना देकर किसान क्लेम कर सकते हैं।

फसल नष्ट होने पर किसानों को मिली थी क्षतिपूर्ति

बैरिया क्षेत्र के किसान दिलीप सिंह खरीफ सीजन में मक्का की खेती करते हैं। वर्ष 2021-22 में वह पहली बार डेढ़ हेक्टेयर में मक्का की खेती किए थे। बाढ़ के दौरान जल प्लावन से फसल नष्ट होने पर उन्हें 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति मिली थी। वर्ष 2022-23 में भी फसल नष्ट होने पर उन्हें 52 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति मिली थी। शेर गांव के पटखौली निवासी संजय मिश्र ने भी पिछले सीजन में मक्का की फसल नष्ट होने पर 12,480 रुपये की क्षतिपूर्ति प्राप्त की थी।

950 रुपये प्रीमियम देकर कराया था धान की फसल का बीमा, मिली क्षतिपूर्ति

सोहांव ब्लाक के फिरोजपुर गांव के किसान विनोद कुमार ने धान की फसल का 950 रुपये प्रीमियम देकर फसल बीमा कराया था। फसल नष्ट होने पर उन्होंने क्लेम किया और उन्हें क्राप कटिंग के आधार पर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड की ओर से 22,000 रुपये की धनराशि फसल की क्षतिपूर्ति मिली थी। इससे वह नुकसान से बच गए। इस तरह के और भी किसान हैं, जो योजना का लाभ ले रहे हैं।

फसलवार प्रति हेक्टेयर बीमित राशि व प्रीमियम

धान : बीमित धनराशि 79,200 रुपये, प्रीमियम 1,584 रुपये।

मक्का : बीमित धनराशि 30,100 रुपये, प्रीमियम 602 रुपये।

अरहर : बीमित धनराशि 74,600 रुपये, प्रीमियम 1,492 रुपये।

कैसे कराएं फसल बीमा बैंक शाखा

जनसेवा केंद्र, क्रियान्वयन अभिकरण के अधिकृत बीमा मध्यस्थ कार्यालय या पीएम फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर जाकर फसल बीमा करा सकते हैं।

उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह के अनुसार, फसल बीमा कराने के लिए 31 जुलाई तक की अवधि है। रबी फसल में 11 किसानों ने क्लेम किया है। चुनाव के चलते रबी का क्लेम देने में कुछ विलंब हुआ है, लेकिन यह क्लेम भी अब जल्द दे दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  यूपी के इस जिले में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण कर रही सरकार, आखिर क्यों विरोध कर रहे किसान?

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें