Move to Jagran APP

नवाह्व परायण यज्ञ के लिए निकाली भव्य कलश यात्रा

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण यज्ञ एवं श्रीराम कथा हेतु सोम

By JagranEdited By: Updated: Mon, 02 Nov 2020 06:47 PM (IST)
Hero Image
नवाह्व परायण यज्ञ के लिए निकाली भव्य कलश यात्रा

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण यज्ञ एवं श्रीराम कथा हेतु सोमवार को क्षेत्र के पटना गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्री अमरनाथ बाबा मंदिर से निकली इस यात्रा में में सैकड़ों लड़कियों व महिलाओं सहित पुरुषों ने भाग लिया। सिर पर कलश लेकर विभिन्न देवी-देवताओं का जयकारा लगाते हुए यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।

कलश यात्रा का नेतृत्व कार्यक्रम संयोजक विजय बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान शिवेंद्र बहादुर सिंह, अशोक कुमार सिंह, श्रीकृष्ण कुमार सिंह, हीरानंद तिवारी, चंद्रपाल सिंह, हरिनाथ, वीर बहादुर सिंह, बलवंत सिंह, पवन राजभर, श्रीराम, अजय सिंह आदि ने किया। आयोजकों ने बताया कि 10 नवम्बर तक चलने वाले इस भक्तिमय कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से 8.30 बजे तक गाजीपुर के प्रसिद्ध कथा वाचक रवींद्र नाथ पांडेय द्वारा प्रवचन होगा।

क्षत्रिय भारत महासभा के जिलाध्यक्ष बने योगेंद्र

जागरण संवाददाता, मनियर (बलिया) : भाजपा नेता व कस्बा के वार्ड संख्या सात निवासी योगेंद्र बहादुर सिंह को क्षत्रिय भारत महासभा का जनपद उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे क्षत्रिय भारत महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्याप्त है। राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री अनिल सिंह ने कहा कि श्री सिंह को क्षत्रिय भारत महासभा का पदाधिकारी बनाए जाने से संगठन को बल मिलेगा। बधाई देने वालों में वीरेंद्र सिंह, दिलीप कुमार सिंह, मांती सिंह, महिमा सिंह, उपेंद्र नाथ सिंह आदि शामिल थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।