Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बलिया में दिल दहला देने वाली घटना: आग बबूला शख्स ने पत्नी और दो बेटों की हत्या कर शव बगीचे में फेंका, उसी बगीचे में लगा ली फांसी

श्रवण राम ने अपनी पत्नी शशिकला देवी बेटे सूर्या राव और चार माह के बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर आम के बगीचे में शव को फेंक दिया। इसके बाद पास में ही एक पेड़ पर चढ़कर रस्सी से फांसी लगा ली। रविवार की रात में में 10 बजे परिवार में विवाद शुरू होते ही मृतक पत्नी ने मायके वालों को फोन करके जानकारी दे दी थी।

By Mahendra Kumar DubeyEdited By: Nitesh SrivastavaUpdated: Mon, 11 Dec 2023 02:38 PM (IST)
Hero Image
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, बलिया। कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव रविवार की देर रात गृह कलह से पत्नी और दो बेटों की हत्या के बाद पति खुद फाँसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों की सूचना पर पंहुची पुलिस बगीचे में पड़े शव को थाने ले गई। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक पति के जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें घटना की वह खुद को जिम्मेदार बताया है।

देवडीह के श्रवण राम ने अपनी पत्नी शशिकला देवी, बेटे सूर्या राव और चार माह के बच्चे मिट्ठू की धारदार हथियार से हत्या कर घर के पास स्थित आम के बगीचे में शव को फेंक दिया। इसके बाद पास में ही एक पेड़ पर चढ़कर रस्सी से फांसी लगा ली।

रविवार की रात में में 10 बजे परिवार में विवाद शुरू होते ही मृतक पत्नी ने मायके वालों को फोन करके जानकारी दे दी थी। मायके वाले परिवार में हुई मारपीट की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर पीआरवी मौके पर भी गई लेकिन घर में कोई सदस्य नहीं मिला। वह वापस हो गई।

इसके बाद मायके वाले फिर पुलिस को सूचना दी और खुद थाने पंहुच गए। बताया कि उसके बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है।पुलिस टीम जब घर पर पंहुची तो सन्नाटा था।

आसपास खोजने लगी तो रास्ते में खून के धब्बे दिखे। इसी के सहारे वह बगीचे तक पंहुचे। यहां पत्नी और दो बेटों का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। कुछ ही दूर पति श्रवण राम का भी शव पेड़ से लटकता मिला। एसपी एस आनन्द ने बताया कि पति- पत्नी में कोर्ट में विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले समझौता के बाद वह पत्नी को घर लाया था। मृतक के जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी जांच की जा रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें