Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

थानों की हकीकत देखने पहुंचे आईजी, अधिकारियों को दे दिया अल्टीमेटम; बोले- अपराधियों की हिस्ट्रीशीट...

पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश कुमार रविवार को थानों का निरीक्षण किया। बांसडीह थाने का निरीक्षण के साथ ही पुलिस पेंशनर कार्यालय का उद्घाटन भी किया। साफ-सफाई के लिए अधिकारियों को चेताया। बलिया पहुंचे आइजी को बांसडीह थाने पर पुलिस के जवानों ने सलामी दी। थाना के निरीक्षण में अपराध रजिस्टर आर्डर बुक (न्यायालय) भूमि विवाद रजिस्टर त्योहार रजिस्टर महिला हेल्प डेस्क साइबर हेल्प डेस्क मालखाना का निरीक्षण किया।

By Baliya Photographer Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 24 Jun 2024 12:48 PM (IST)
Hero Image
आईजी ने किया पुलिस विभाग और थाने का निरीक्षण

संवाद सहयोगी, बलिया।  पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश कुमार रविवार को थानों का निरीक्षण किया। बांसडीह थाने का निरीक्षण के साथ ही पुलिस पेंशनर कार्यालय का उद्घाटन भी किया। साफ-सफाई के लिए अधिकारियों को चेताया।  बलिया पहुंचे आइजी को बांसडीह थाने पर पुलिस के जवानों ने सलामी दी।

थाना के निरीक्षण में अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक (न्यायालय), भूमि विवाद रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरिक, मेस आदि का जायजा लेते हुए गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस आफिस का भ्रमण कर क्षेत्राधिकारी कार्यालय, अपराध शाखा, प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक शाखा, डीसीआरबी कार्यालय, एएचटीयू कार्यालय, सीसीटीएनएस सेल आदि का बारी-बारी से निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों से शस्त्र चलाने का अभ्यास कराते हुए हथियारों के बारे में जानकारी ली। थाना कार्यालय में रखी आलमारी से अभिलेखों का अवलोकन किया। अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने को कहा। महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला आरक्षियों से बातचीत कर महिला संबेधित अपराधों के संबंध में निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी देव रंजन वर्मा, एएसपी दक्षिणी दुर्गा प्रसाद तिवारी, एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झां, क्षेत्राधिकारी सदर शुभ सुचित आदि थे।

इसे भी पढ़ें: कई वर्षों बाद बन रहा 13 दिनों का 'प्रलयकारी' आषाद कृष्ण पक्ष, मांगलिक कार्य रहेंगे वर्जित; हो सकती हैं बड़ी घटनाएं