Move to Jagran APP

बलिया में ताजिया चौक की जमीन पर रातों- रात अवैध निर्माण, सिकंदरपुर में मौके पर जुटी भारी भीड़

बलिया जिले में ताजिया चौक की जमीन पर रातों- रात अवैध निर्माण होने की जानकारी होने के बाद मौके पर विवाद की संभावनाओं के बीच सिकंदरपुर में मौके पर भारी भीड़ की जुटान हुई तो पुलिस ने मोर्चा संभाला।

By sameer tiwariEdited By: Abhishek sharmaUpdated: Sun, 27 Nov 2022 02:23 PM (IST)
Hero Image
बलिया जिले में दो संप्रदायों में विवाद की जानकारी होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
बलिया, जागरण संवाददाता। बलिया जिले में ताजिया चौक पर जमीन पर रातों रात अवैध निर्माण करने की जानकारी होने के बाद विवाद ही संभावना को देखते हुए पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। इस बाबत समय रहते कब्जा हटाने से विवाद शांत तो हुआ लेकिन एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं सुरक्षा कारणों से मौके पर बलों की तैनाती की गई है ताकि विवाद आगे न बढ़ सके। 

बलिया जिले में सिकंदरपुर मिल्की मोहल्ला स्थित ताजिया चौक के बगल में शनिवार की देर रात गुप- चुप तरीके से अवैध निर्माण करा दिया गया। जानकारी होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवैध निर्माण को गिराते हुए किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस के अनुसार ताजिया चौक के बगल में सत्यदेव चौरसिया की गुमटी है। वह विगत 15 वर्षों से पान बेचने का धंधा करते हैं। इसका कभी किसी ने विरोध नहीं किया था।

बताया कि मोहर्रम के समय प्रशासनिक पहल पर गुमटी को हटा दिया जाता है ताकि ताजिया निकालने के दौरान कोई दिक्कत न हो। वहीं चौक पर चढ़ने और उतरने के लिए अगल- बगल कुछ खाली जगह है। उसी जमीन पर सत्यदेव ने अवैध निर्माण शुरू करा दिया गया। इस दौरान करीब चार फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी गई। इसी अवैध निर्माण पर विवाद की स्थिति आ गई है। 

वहीं रविवार की सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जब दीवार पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। मामला दो संप्रदायों का होने के कारण दूसरे पक्ष के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर भारी भीड़ भी जुट गई। पुलिस फोर्स भी पहुंची। एसएचओ योगेश यादव ने मातहतों के साथ मिलकर स्वयं निर्माण को गिरा दिया। पुलिस निर्माण कराने वाले को थाने लेकर चली गई। एसएचओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।