Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फुटओवर ब्रिज तोड़े जाने से यात्री परेशान

माडल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर पूरी तरह से आधुि

By JagranEdited By: Updated: Tue, 02 Feb 2021 10:00 PM (IST)
Hero Image
फुटओवर ब्रिज तोड़े जाने से यात्री परेशान

जागरण संवाददाता, बलिया : माडल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर पूरी तरह से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसके चलते स्टेशन की पुरानी धरोहर एक के बाद एक टूटती चली जा रही है। बलिया शहर सिविल लाइन व चौक क्षेत्र दो भागों में बंटा है। सिविल लाइन की तरफ के यात्रियों को स्टेशन पर आने-जाने के लिए स्टेशन के सायकिल स्टैंड के सामने फुटओवर ब्रिज था, जिससे यात्री या आम आदमी स्टेशन के दूसरी तरफ महुआ मोड़ की ओर चला जाता था। यह ब्रिज छोटी लाइन के समय का था, जो करीब 125 वर्ष पुराना था। इस पर प्रतिदिन हजारों यात्री व आमलोगों का आना-जाना होता था। रेलवे ने इसे तोड़ दिया।

अचानक बिना किसी सूचना के तोड़े गए इस पुराने फुटओवर ब्रिज के कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। सिविल लाइन की तरफ के यात्रियों को प्लेटफार्म एक पर आने के लिए चित्तू पांडेय होते हुए स्टेशन पर आना पड़ रहा है। वहीं नवनिर्मित चार नंबर प्लेटफार्म पर आने जाने के लिए लिए फुट फ्लोर का निर्माण चल रहा है।

दोहरीकरण के दौरान तीन व चार नंबर के प्लेटफार्म पर विद्युतीकरण का तार स्टेशन के बाहर-बाहर जाने वाले फुटओवर ब्रिज के नीचे सट रहा था। इसके कारण तीन से चार नंबरर प्लेटफार्म के बीच का भाग तोड़ना पड़ा। जल्द ही इसे ऊंचा कर निर्माण किया जाएगा। इसके बाद पहले की तरह यात्री आ जा सकेंगे। -संजय सिंह, स्टेशन अधीक्षक, बलिया।

लिक फेल होने से नहीं मिल रहा आरक्षण टिकट

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर लगातार दूसरे दिन लिक फेल होने के वजह से सैकड़ों रेल यात्रियों को घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद बिना टिकट आरक्षित कराए ही घर वापस होना पड़ा। यात्रियों ने पूर्वोत्तर रेलवे की इस लचर व्यवस्था को देखते हुए स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। इस संबंध में मंडल वाणिज्य अधीक्षक पशुपति नाथ मिश्र ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण दिक्कत आ रही है। इंजीनियर को सूचना दे दी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें