रेलवे स्टेशन पर टेंपो चालकों की मनमानी, यात्री परेशान
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बैरिया के बीच में चलने वाले टेंपो चालकों की मनमानी से यात्री परेशान हैं। सात सवारी के बदले 11 सवारी बैठाने के साथ ही अगर थोड़ा सा भी लगेज हो तो उसका अलग से किराया वसूलते हैं।
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बैरिया के बीच में चलने वाले टेंपो चालकों की मनमानी से यात्री परेशान हैं। सात सवारी के बदले 11 सवारी बैठाने के साथ ही अगर थोड़ा सा भी सामान हो तो उसका अलग से किराया वसूलते हैं। रात आठ बजे के बाद सुबह पांच बजे तक उनका रेट अलग ही रहता है। टेंपो खाली रहता है फिर भी सवारी नहीं बैठाते, कहते हैं कि रिजर्व जाएंगे क्योंकि इसमें मनमाना किराया मिलता है। जब कोई उन्हें रिजर्व नहीं कराता, तब बैरिया-रानीगंज की सवारी बैठाने लगते हैं। इनके लिए कोई नियम- कानून नहीं है। जब चाहे, जहां चाहे टेंपो खड़ाकर सवारी चढ़ाने-उतारने लगते हैं। इससे अक्सर रानीगंज बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। क्षेत्रीय लोगों ने इस तरफ संबंधित विभाग का ध्यान अपेक्षित करते हुए कार्रवाई की मांग की है।