Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गंगा में बनेगा चार किमी लंबा बोगीबील ब्रिज

असम की तर्ज पर बलिया में भी करीब चार किलोमीटर लंबा बोगीब

By JagranEdited By: Updated: Sun, 07 Feb 2021 06:31 PM (IST)
Hero Image
गंगा में बनेगा चार किमी लंबा बोगीबील ब्रिज

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : असम की तर्ज पर बलिया में भी करीब चार किलोमीटर लंबा बोगीबील ब्रिज बनाने की तैयारी है। गंगा में रेलवे पुल और सड़क ब्रिज साथ-साथ बनेगा। ऊपर ट्रेन चलेगी, जबकि नीचे वाहन। आरा से सुरेमनपुर होकर बलिया तक नई रेलवे लाइन के सर्वे को मंजूरी मिल चुकी है। महुली में गंगा में बनने वाले रेल पुल के साथ ही अब सड़क पुल भी बनेगा। यह जानकारी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रविवार को दी है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उनकी बात भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व रेलमंत्री पीयूष गोयल से हो चुकी है।

दोनों नेताओं ने सहमति भी जता दी है। वह सोनबरसा स्थित संसदीय कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बकुल्हा में नया रेलवे यार्ड एवं माल गोदाम बनाया जाएगा। इसके लिए भी रेलवे की सहमति मिली है। वहां जमीन भी रेलवे की उपलब्ध है। सांसद ने स्पष्ट किया कि बकुल्हा से गोरखपुर के लिए नई रेल लाइन बनवाने के लिए रेल मंत्री व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से आग्रह करूंगा। माग करूंगा कि कुछ वर्ष पहले रेल मंत्री रहते लालू प्रसाद यादव ने बकुल्हा से सिकंदरपुर तक नई रेल लाइन की हवा हवाई घोषणा की थी। उसे मूर्त रूप देते हुए गोरखपुर से बकुल्हा तक नई रेल लाइन बनवाया जाए। गोरखपुर में खाद का कारखाना है, बलिया के किसानों को सुविधाजनक तरीके से खाद मिल सके इसके लिए जरूरी है कि बलिया-गोरखपुर के रेल लाइन से जुड़े। इस रेल लाइन को बांसडीह, मनियर, सिकंदरपुर के रास्ते गोरखपुर तक ले जाया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें