Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ट्रैक्टर की चिगारी ने जलाई 50 बीघा गेहूं की फसल

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा (सहरपालिया) में बुधवार

By JagranEdited By: Updated: Wed, 06 Apr 2022 05:14 PM (IST)
Hero Image
ट्रैक्टर की चिगारी ने जलाई 50 बीघा गेहूं की फसल

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा (सहरपालिया) में बुधवार को दोपहर ट्रैक्टर से निकली चिगारी ने करीब 50 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जला डाली। भयंकर आग लगी, उसने 15 से अधिक किसानों की फसलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें कुछ इस तरह उठीं कि कोई उसे बुझाने का हिम्मत जुटा नहीं सका। सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम को विरोध का सामना करना पडा़। ग्रामीणों ने रास्ता ही रोक दिया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

सर्वजीत राजभर, विनोद सिंह, रामजी सिंह, शम्भू नाथ सिंह, शत्रुघ्न सिंह, रमेश सिंह, बुधन सिंह, सुशील सिंह, राजू सिंह, दयाशंकर सिंह, लल्लू सिंह और खेजुरी निवासी रामजी सिंह की खड़ी फसल घटना में जल गई। खड़सरा निवासी सुशील सिंह का पोल्ट्री फार्म भी जल गया। 50 मुर्गा व 50 मुर्गियां व चूजे जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को तत्काल दे दी गई थी, लेकिन समय से नहीं आने के कारण समस्या और बढ़ गई। प्राइवेट ट्यूबवेल व पंपसेट के सहारे किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बाद में पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों का विरोध हुआ। लोगों ने यह कहते हुए गाड़ी का रास्ता रोक दिया कि देर से क्यों आए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें