Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बलिया से दिल्ली व मुंबई के लिए दो ट्रेने शीघ्र : मस्त

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त

By JagranEdited By: Updated: Wed, 16 Sep 2020 05:53 PM (IST)
Hero Image
बलिया से दिल्ली व मुंबई के लिए दो ट्रेने शीघ्र : मस्त

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि बलिया से दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन का परिचालन शीघ्र शुरू होगा। वहीं मुंबई के लिए भी बलिया से नई ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए रेलवे ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल गाजीपुर से चलने वाली ट्रेनों का भी विस्तार छपरा तक कराने का प्रयास जारी है। वह बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनएच-31 का पुर्ननिर्माण का कार्य गाजीपुर के कठवा मोड़ से शुरू हो गया है। इस काम में अब तेजी आएगी। औड़िहार से छपरा तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए कार्य में तेजी लाने का निर्देश रेलवे द्वारा जारी कर दिया गया है। अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो यह वित्तीय वर्ष बीतते-बीतते बलिया तक दूसरी लाइन पर भी यातायात शुरू हो जाएगी। सांसद ने जल संरक्षण,जैविक खेती सहित कई कार्य योजनाओं की चर्चा की और कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार के समक्ष यह प्रस्ताव रखे हैं।