Move to Jagran APP

'सपा-कांग्रेस के लोगों में प्रवेश कर गई है औरंगजेब की आत्‍मा', बलरामपुर में व‍िपक्ष पर हमलावर हुए सीएम योगी

सीएम योगी ने औरंगजेब की कहानी सुनाते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग औरंगजेब का जजिया टैक्स लगाना चाहते है। कहा कि औरंगजेब इतना आतताई था कि कोई मुसलमान भी अपने बच्चों का नाम औरंगजेब नहीं रखता है। उसने अयोध्या काशी और मथुरा में मंदिर तोड़ा। हमेशा उसने हिंदुओं को अपमानित करने का काम किया। लगता है सपा और कांग्रेस के लोगों में औरंगजेब की आत्मा प्रवेश कर गई है।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 21 May 2024 01:36 PM (IST)
Hero Image
बलरामपुर में जनसभा को संबोधि‍त करते सीएम योगी।

जागरण संवाददाता, बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पचपेड़वा के विशुनपुर विश्राम में आयोजित जनसभा में सपा-कांग्रेस गठबंधन दल पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के कारनामों को देखो, इनसे पूछा गया कि गरीबी कैसे एक झटके में खत्म करेंगे, तो बोले कि विरासत टैक्स लगा कर। आपकी आधी संपत्ति हड़पकर बांग्लादेश के मुस्लिम घुसपैठियों को देने का काम करेंगे, लेकिन आपको चिंता करने की बात नहीं है, भाजपा ऐसा करने नहीं देगी।

औरंगजेब की कहानी सुनाते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग औरंगजेब का जजिया टैक्स लगाना चाहते है। कहा कि औरंगजेब इतना आतताई था कि कोई मुसलमान भी अपने बच्चों का नाम औरंगजेब नहीं रखता है। उसने अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिर तोड़ा। हमेशा उसने हिंदुओं को अपमानित करने का काम किया। लगता है कि सपा और कांग्रेस के लोगों में औरंगजेब की आत्मा प्रवेश कर गई है। देश हमारा है।

सीएम योगी बोले- इंडी गठबंधन के लोग घबरा गए हैं

योगी ने कहा कि अब तक 11 राज्यों में चुनाव प्रचार में जाने का अवसर मिला। समर्थकों से सवाल करते हुए बोले पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है कि फिर एक बार.... भीड़ से आवाज आई मोदी सरकार। फिर बोले अबकी बार...भीड़ से आवाज आई 400 पार। कहा क‍ि यही नारा पूरे देश में गूंज रहा है। इंडी गठबंधन के लोग घबरा गए हैं। जनता कह रही है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। कहा कि यहां सम्मान, सुरक्षा और गरीब कल्याण भी है। बलरामपुर में थारू संस्कृति को पुनर्जीवित किया गया है। थारू संग्रहालय बना है। देवीपाटन राज्य विश्वविद्यालय भी मिल चुका है।

योगी ने प्रत्‍याशि‍यों के ल‍िए मतदान की अपील की

सीएम ने लोकसभा श्रावस्ती प्रत्याशी साकेत मिश्र व गैंसड़ी विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के लिए 25 मई को मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचने की अपील की। 

यह भी पढ़ें: वैक्सीन के नाम पर भाजपा ने कंपनियों से लिया 300 करोड़ का चंदा, मऊ में विपक्ष पर हमलावर हुए शिवपाल यादव

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।