Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी! संपत्ति का ब्यौरा जुटा रहा ED

पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी के सादुल्लाहनगर उतरौला क्षेत्र की संपत्ति का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। ईडी की सक्रियता पूर्व विधायक पर किसी बड़ी कार्रवाई का संकेत दे रही है। ईडी ने पूर्व विधायक की संपत्ति से संबंधित स्टांप पेपर की छायाप्रति ली है। बता दें दिसंबर 2020 से 2024 तक जिला प्रशासन द्वारा पूर्व विधायक की लगभग डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

By Shlok Mishra Edited By: Vinay Saxena Updated: Wed, 11 Sep 2024 12:33 PM (IST)
Hero Image
पूर्व सपा व‍िधायक की संपत्ति‍ का ब्‍यौरा जुटा रहा ईडी।

संवाद सूत्र, उतरौला (बलरामपुर)। पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी की संपत्ति का ब्यौरा जुटाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सक्रिय है। मंगलवार को उतरौला स्थित निबंधन कार्यालय में पहुंचे ईडी के जांच अधिकारी ने पूर्व विधायक की संपत्ति से संबंधित स्टांप पेपर की छायाप्रति ली है।

पूर्व विधायक के सादुल्लाहनगर, उतरौला क्षेत्र की संपत्ति का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। ईडी की सक्रियता पूर्व विधायक पर किसी बड़ी कार्रवाई का संकेत दे रही है।  वरिष्ठ लिपिक, प्रभारी रजिस्ट्रार रामतीरथ कश्यप ने बताया कि विभागीय अधिकारी के अनुमति के बाद ईडी के अधिकारी को पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की संपत्तियों के अभिलेखों की छायाप्रति उपलब्ध कराई गई है। किस उद्देश्य से छायाप्रति ली गई है, यह जानकारी नहीं है।

चार साल में डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति कुर्क

दिसंबर 2020 से 2024 तक जिला प्रशासन द्वारा पूर्व विधायक की लगभग डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी करने और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर स्कूल बनाने के मामले में 2018 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद पांच सितंबर 2020 को पूर्व विधायक को संपत्ति के हेरफेर मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद विधायक पर प्रशासन की ओर से कई मुकदमे पंजीकृत किए जा चुके हैं। 15 माह जेल में रहने के बाद फिलहाल पूर्व विधायक जमानत पर बाहर हैं।

यह भी पढ़ें: Lucknow News: अवैध मतांतरण मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी समेत 16 दोषी करार, आज सुनाई जाएगी सजा