Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dial 112 पर मिली शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर हमलावर हुईं महिलाएं, फेंका ईंट-पत्थर; तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के अमारेभरिया गांव में विवादित तालाब में मछली पकड़ने की शिकायत यूपी डायल 112 पर की गई। शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की और ईंट-पत्थर चलाए। पुलिस ने जान बचाकर भागकर मुकदमा दर्ज किया और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

By Shlok Mishra Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 02 Sep 2024 07:51 PM (IST)
Hero Image
महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ की गालीगलौज (प्रतिकात्मक फोटो)

संवाद सूत्र, श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। अमारेभरिया गांव में विवादित तालाब में मछली के शिकार की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर वहां की महिलाएं हमलावर हो गईं। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज व हाथापाई के साथ ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया।

जान बचाकर भागी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गांव निवासिनी मीरा उर्फ नीरा, श्रीमती व मोइदा को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल दीक्षित ने बताया कि अमारेभरिया गांव में एक तालाब विवादित है, जिसका मुकदमा चल रहा है। प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोग मछली का शिकार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Ayodhya News : नहीं होगी भूमि की दाखिल खारिज, एसडीएम ने लगाई रोक- इस वजह से लिया गया फैसला

तीनों महिलाओं को भेजा गया जेल

यूपी डायल 112 पर गांव के ही व्यक्ति ने शिकायत की। पुलिस टीम मौके पर गई तो वहां मौजूद महिलाएं हमलावर हो गईं। गनीमत रही कि पथराव में किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई। पीआरबी जवान राकेश कुमार मिश्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- UP News: यूपी वालों को अपना घर देगी सरकार, बेघरों को छत दिलाने के लिए नए सिरे से होगा सर्वे

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर