Move to Jagran APP

Banda News: बांदा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद मह‍िला का स‍िर व हाथ काटकर हत्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष भी आरोपित

उत्‍तर प्रदेश के बांदा में एक द‍िल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में घुस कर मह‍िला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद स‍िर और हाथ काटकर बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। उसका शव निर्वस्त्र अवस्‍था में चक्की घर के अंदर म‍िला। मां के चीखने की आवाज सुनकर बाहर से बेटी दरवाजा खटखटाती रही।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Fri, 03 Nov 2023 07:22 AM (IST)
Hero Image
Banda News: बांदा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद मह‍िला का स‍िर व हाथ काटकर हत्या

जागरण संवाददाता, बांदा। चक्की घर के अंदर मंगलवार को जिस महिला का सिर व हाथ कटा निर्वस्त्र शव मिला था, उसकी सामूहिक दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी। स्वजन का आरोप है कि मां की चीख सुनने के बाद बेटी दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन आरोपितों ने दरवाजा नहीं खोला। बाद में दरवाजा खुलने पर अंदर शव पड़ा मिला।

सामूहिक दुष्कर्म और हत्या में भाजपा मंडल अध्यक्ष और उसके दो भाइयों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ व थाना निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया चक्की के साफ्ट में साड़ी फंसने से घटना का होना प्रतीत हो रहा है। दो डाक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड तैयार कराई गई है। आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

सपा ने आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष के दबाव में गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। गिरवां थाना के एक गांव में चक्की संचालक राजकुमार शुक्ला ने मंगलवार दोपहर 40 वर्षीय बटाईदार महिला को दीवार में मिट्टी छपाई के लिए बुलाया था। शाम को चक्की घर के अंदर महिला का शव मिला। दिवंगत महिला की बेटी ने बताया कि उसे पारिवारिक बाबा ने घटना की सूचना दी थी। वह जब चक्की घर गई तो अंदर से मां की चीख सुनाई पड़ रही थी। वह दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन आरोपितों ने नहीं खोला।

आधा घंटे बाद चक्की संचालक के भाई बउआ ने दरवाजा खोला। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी, वहीं मां का शव पड़ा था। उसने फोन कर नरैनी गए पिता को जानकारी दी। सीओ नरैनी नितिन कुमार व गिरवां थाना निरीक्षक संदीप तिवारी ने घटनास्थल देखा। पति ने तहरीर देकर बताया कि चक्की संचालक, उसके भाई बउआ और उनके पारिवारिक महुआ के भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने दुष्कर्म करने के बाद गर्दन व हाथ काटकर हत्या कर दी है।

पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपितों के विरुद्ध दुष्कर्म, हत्या व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पट्टे में फंसने से हादसा होना लग रहा है। पोस्टमार्टम में भी हत्या करने जैसी कोई अन्य चोट सामने नहीं आई है। गांव के एक परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP News: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दिवाली से पहले ही होगी DA में बढ़ोतरी; CM योगी के पास पहुंची फाइल

यह भी पढ़ें: UP News: सीएम योगी ने कर दी मौज, युवाओं को बांटे जाएंगे 25 लाख स्मार्ट फोन और टैबलेट; 949 करोड़ का बजट तैयार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें