Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Banda News : अलग-अलग जगह दो को सांप ने डसा, मजदूर की मौत

पुलिस ने कागजी कार्रवाई की। एक अन्य सांप के डसने की घटना जिला अस्पताल के बाहर की है। वहां मदारी अपने सांप तमाशबीनों को दिखा रहा था। अस्पताल के एक्सरे रूम में काम करने वाला शंभू नगर निवासी 30 वर्षीय दिलीप सांप पकड़ने लगा। इसी बीच मदारी के सांप ने उसे डस लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ना शुरू हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By sujit dixit Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 23 Aug 2024 10:30 PM (IST)
Hero Image
अस्पताल कर्मी को मजाक करना पड़ा महंगा, भर्ती

जागरण संवाददाता, बांदा। सोते समय सांप के डसने से मजदूर की मौत हो गई। हालांकि उसे सांप के डसने का काफी देर तक पता नहीं चला था। उसके बेटे ने सांप को भी मार दिया था। एक अन्य जगह मदारी के सांप से मजाक करना अस्पताल कर्मी को महंगा पड़ गया। उसके डसने से कर्मचारी की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरवां थाना के ग्राम आनंद देव का पुरवा निवासी भाऊ वर्मा का 45 वर्षीय पुत्र रामनरेश गुरुवार रात घर में जमीन पर सो रहा था। सांप ने उसकी पीठ में डस लिया। बगल में लेटे 15 वर्षीय बेटे करन की नींद खुली तो सांप देखकर उसने डंडे से मारा डाला। हालांकि पिता को सांप के डसने का पता नहीं चला। काफी देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो स्वजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार कर रहे चिकित्सकों ने उन्हें सांप का डसना बताया।

दोपहर में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। भतीजे राजबीर ने बताया कि उनके एक बेटा व दो बेटियां हैं। पत्नी श्यामबाई का रो-रोकर बुरा हाल है। भूमिहीन होने से वह मजदूरी करते थे।