Move to Jagran APP

यूपी में पुलिस व सपाईयों में नोकझोंक, बैरियर तोड़ मतगणना स्थल तक जाने की कोशिश; किया गया लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश के बांदा लोकसभा सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के जीतने की खुशी में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कालूकुआं बैरियर के अंदर घुस गए। बैरियर पर खड़े पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं मानें। अंदर घुसने का मामला तुरंत बैरियर पर खड़े पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों को दी। करीब 200 मीटर अंदर जाने पर दोबारा वहां पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने रोक लिया।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Published: Tue, 04 Jun 2024 07:15 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2024 07:15 PM (IST)
मतगणना स्थल जाने को लेकर पुलिस व सपाई में नोकझोक, किया लाठी चार्ज

जागरण संवाददाता, बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा लोकसभा सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के जीतने की खुशी में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कालूकुआं बैरियर के अंदर घुस गए। बैरियर पर खड़े पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं मानें। अंदर घुसने का मामला तुरंत बैरियर पर खड़े पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों को दी।

करीब 200 मीटर अंदर जाने पर दोबारा वहां पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने रोक लिया। लेकिन कुछ कार्यकर्ता उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे। इससे नोक-झोक व धक्का मुक्की होने लगी। जिस पर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। अराजकता कर रहे कार्यकर्ताओं को खदेड़ने पर कुछ लोगों को चोटें आ गईं।

सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह और विधायक बबेरू विशभंर यादव भी वहां मौजूद थे। उनके सामने अधिकारियों के कहने पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। जिसमें पूर्व प्रधान कनवारा महेंद्र यादव समेत दर्ज भर लोगों को चोटें आई हैं। जबकि सीओ सिटी राजबीर सिंह ने बताया कि नोक-झोक व धक्का मुक्की हुई है। लाठी चार्ज नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Bulandshahr Lok Sabha Chunav Result: बुलंदशहर लोकसभा सीट से इस प्रत्याशी ने दर्ज की जीत, बनाया नया रिकॉर्ड


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.