Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: ‘मुफ्त राशन देने से गरीबों का भला नहीं…’; मायावती ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

अतर्रा में दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा के बाद बसपा सुप्रीमो ने पलटवार किया है। बुधवार को अतर्रा में बसपा की जनसभा को संबोधित करने आईं मायावती ने भाजपा-कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन देने से गरीबों का भला नहीं होने वाला है। उनकी समस्याएं ज्यों की त्यों हैं। भाजपा कांग्रेस की तरह ही केंद्र की एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 15 May 2024 04:32 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election 2024: ‘मुफ्त राशन देने से गरीबों का भला नहीं…’; मायावती ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, बांदा। अतर्रा में दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा के बाद बसपा सुप्रीमो ने पलटवार किया है। बुधवार को अतर्रा में बसपा की जनसभा को संबोधित करने आईं मायावती ने भाजपा-कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन देने से गरीबों का भला नहीं होने वाला है। उनकी समस्याएं ज्यों की त्यों हैं। 

मायावती ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह ही केंद्र की एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा की सरकार पूंजीपतियों से चलती है। बुंदेलखंड में मुस्लिम और अनुसूचित जाति के लोगों का विकास नहीं हुआ है। किसानों को पर्याप्त संसाधन नहीं मिले हैं। भाजपा सिर्फ वादा करती है काम कुछ नहीं करती है। कहा कि सरकार बनी तो बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाया जाएगा। 

दोपहर पौने एक बजे हेलीकाप्टर से अतर्रा पहुंचीं मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी किसी के साथ नहीं बल्कि अकेले ही दमदारी के साथ चुनाव लड़ रही है। हमने टिकट में भी सर्व समाज को बंटवारा किया है। कहा कि कांग्रेस व भाजपा व अन्य सहयोगी दल आजादी के बाद केंद्र व राज्य में कांग्रेस रही है। 

मायावती ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गलत नीतियों व कार्यों के चलते केंद्र व अधिकांश राज्य से बाहर हुई है। यही हाल इनके सहयोगी दलों का भी रहा है। भाजपा में भी पूंजीवाद हावी है। कथनी करनी में अंतर होने के कारण देश में अब भाजपा वापस नहीं आ रही है। यदि इस बार वोटिंग मशीन में गड़बड़ी नही की जाती है तो भाजपा की सरकार केंद्र में नही बन रही है। 

उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ने केवल पूंजीपतियों को मालामाल बनाया है। इनके रुपये से ही यह पार्टी चलती है। अभी कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मीडिया के जरिये पता चला है कि भाजपा व कांग्रेस व अन्य सहयोगी पार्टियां चंदा पूंजीपतियों से लेती है। 

खाली पड़ा आरक्षण अभी तक अधूरा

मायावती ने कहा सरकारी कर्मचारियों का खाली पड़ा आरक्षण अभी तक अधूरा है। सपा सरकार ने एससी एसटी के नौकरी में पदों का आरक्षण खत्म किया था। जिससे यह तय होता है कि सपा आदिवासी व दलितों के खिलाफ है। इतना ही नही महापुरुषों के नाम पार्क व जिला के नाम रखने पर सपा ने बदला था। 

उन्होंने कहा ऐसी पार्टी को आप कतई वोट न दें। ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाते हुए कहा कि गरीबों की हालत दयनीय है खासकर ब्राह्मण की हालत ठीक नहीं है। भाजपा सपा ने ब्राह्मणों का शोषण किया है। सरकार बनते ही शोषण को समाप्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: PM Modi News: पीएम मोदी के पास न घर… न गाड़ी, 3.02 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक, 5 साल में इतनी हुई आमदनी