Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Banda Lok Sabha Result 2024 Live : बांदा में सपा ने लहरा दिया परचम, कृष्णा देवी शिवशंकर से हारे भाजपा के आरके सिंह पटेल

Banda election Result Live साल 2024 के चुनाव में भाजपा ने आरके सिंह पटेल को टिकट दिया है। वहीं सपा ने कृष्णा देवी शिवशंकर को टिकट दिया है। बसपा ने मयंक द्विवेदी को मैदान में उतारा है। तीनों ही प्रत्याशी अपनी किस्मत इस सीट पर आजमा रहे हैं। बसपा यहां पहले भी जीत दर्ज कर चुकी है। ऐसे में यहां मुकाबला त्रिकोणीय भी माना जा रहा है।

By Mohammed Ammar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 03 Jun 2024 11:35 PM (IST)
Hero Image
Banda Lok Sabha Result : बांदा में दिलचस्प है मुकाबला, भाजपा और सपा का गणित बिगाड़ सकती है बसपा

नई दिल्ली, जागरण ऑनलाइन टीम। Barabanki Lok Sabha Election Result 2024 Live : लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बांदा सीट पर भाजपा के आरके सिंह पटेल बढ़त पर चल रहे थे। पटेल को सपा की कृष्‍णा देवी शिवशंकर पटेल और बसपा के मयंक द्विवेदी से कड़ी टक्‍कर मिल रही थी। उम्‍मीद की जा रही थी कि आने वाले कुछ समय में सपा समीकरण बदल सकती है। अंत में वही हुआ सपा ने भाजपा को पटकनी दे दी। सपा प्रत्याशी कृष्णा देवी शिवशंकर ने भाजपा के आरके पटेल को 71210 वोटों से परास्त कर दिया। 

यूपी में पांचवें चरण में बांदा में चुनाव हुआ था। बता दें कि यूपी की बांदा सीट ऐसी सीट है कि यहां कांग्रेस से लेकर भाजपा और सपा से लेकर बसपा और वामपंथी दल जीत दर्ज कर चुके हैं। बांदा जिला मध्यप्रदेश की सीमा से सटा है। 

बात अगर चुनावी समीकरण की करें तो यहां साल 2019 में भाजपा के आरके पटेल ने जीत दर्ज की थी। आरके पटेल को साढ़े 4 लाख से अधिक वोट मिले थे। वहीं दूसरे स्थान पर सपा के श्यामा चरण गुप्ता रहे थे। उन्हें 4 लाख 18 हजार वोट मिले थे। कांग्रेस के बालकुमार पटेल को 75 हजार वोट मिले थे। 

2024 में बांदा सीट के समीकरण

साल 2024 के चुनाव में भाजपा ने आरके सिंह पटेल को टिकट दिया है। वहीं सपा ने कृष्णा देवी शिवशंकर को टिकट दिया है। बसपा ने मयंक द्विवेदी को मैदान में उतारा है। तीनों ही प्रत्याशी अपनी किस्मत इस सीट पर आजमा रहे हैं। बसपा यहां पहले भी जीत दर्ज कर चुकी है। ऐसे में यहां मुकाबला त्रिकोणीय भी माना जा रहा है।