Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics : सीएम योगी बोले, सपा ने नौजवानों के हाथों में कट्टा थमाया, हमने दिए टैबलेट- कहा; अब आप इन्हें तरसाएं

सीएम योगी ने कहा कि मोदी जी का विरोध केवल रामद्राेही और पाकिस्तानी लोग कर रहे हैं। उन्होंने बुंदेलखंड के बढ़ते विकास का हवाला देकर भी विपक्षियों पर निशाना साधा। कहा कि बुंदेलखंड में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अब दिखता है। सपा ने यहां के युवकों के हाथों में तमंचा पकड़ाया था हमने टैबलेट पकड़ाया है।पिछली सरकारें यहां प्यासा छोड़ते थे हमने घर घर पानी पहुंचाया है।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 13 May 2024 02:45 PM (IST)
Hero Image
UP Politics : सीएम योगी बोले, सपा ने नौजवानों के हाथों में कट्टा थमाया, हमने दिए टैबलेट

जागरण संवाददाता, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बांदा चित्रकूट संसदीय क्षेत्र के अतर्रा में कांग्रेस और सपा पर जमकर गरजे। कहा कि जिन लोगों ने आपको भूसा प्यास रखा है उन्हें वोटों के लिए तरसा लीजिए। लोग इस लिए मोदी को लाना चाहते हैं क्यों कि वह राम को लाएं हैं। यह चुनाव रामभक्तों और रामद्राेहियों के बीच का है। 

मोदी जी का विरोध केवल रामद्राेही और पाकिस्तानी लोग कर रहे हैं। उन्होंने बुंदेलखंड के बढ़ते विकास का हवाला देकर भी विपक्षियों पर निशाना साधा। कहा कि बुंदेलखंड में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अब दिखता है। सपा ने यहां के युवकों के हाथों में तमंचा पकड़ाया था हमने टैबलेट पकड़ाया है।पिछली सरकारें यहां प्यासा छोड़ते थे हमने घर घर पानी पहुंचाया है। 

चित्रकूट ने भगवान राम को आश्रय दिया इसलिए यहां सभी सीमाएं सुरक्षित हैं। कहा कि आज के अखबार में छपा है कि पाकिस्तान में  एक किलो आटे के लिए झगड़ा हो गया। जितनी पाकिस्तान की आबादी है उससे ज्यादा 80 करोड़ लोगों को मोदी जी ने गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। 

पांच लाख लोगों का स्वास्थ्य बीमा दिलाया है। चार करोड़ लोगों को सिर ढकने को छत मिली है। कहा कि योजनाओं का लाभ जाति मजहब देख कर नही दिया।  सबका साथ सबका विकास किया है।  मोदी एक तरफ, वह लोग हैं जो विकास नही कराएं साथ ही कहते हैं कि राम मंदिर नही बनना चाहिए था।  एक नेता कहते हैं कि राम मंदिर सही नही बना है। 

गठबंधन कहता है कि पिछड़ों,दलितों का आरक्षण कम किया है। कांग्रेस ने अपनी सरकार में कमेटी बना प्रयास भी किया तब भाजपा ने विरोध किया था। उन्होंने राहुल गांधी पर भी प्रहार केिया, कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि एक झटके में गरीबी मिटाएंगे।   कांग्रेस व सपा कहती है कि संपत्ति का सर्वे कराएंगे। जिसके बाद वरासत टैक्स लगाएंगे, क्या आप इसे स्वीकार करेंगे?कांग्रेस ने अपने मेनोफेस्टो में कहा है अल्पसंख्यक को खानपान की स्वतंत्रता दी जाएगी जबकि भारत का बहुसंख्यक समाज गो मांस नही पसंद करता है। क्या आप गो हत्या की छूट देंगे। 

आप राम मंदिर का पुण्य नष्ट होने देंगे? क्या आप सभी अयोध्या नगरी जाएंगें।  एक तरफ रामभक्ति है दूसरी तरफ रामद्रोही हैं। रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों को कतई सत्ता नही देनी चाहिए।  आपको आने वाली पीढ़ी को कहने के लिए यह है कि हमारी 500 वर्षों की प्रतीक्षा पूरी हुई है। पहले यहां माफिया डकैत होते थे अब राम मंदिर बनते ही रामराज्य बन गया है। उन्होंने प्रत्याशी आर के पटेल को भारी मतों से जिताने की अपील की।