Move to Jagran APP

भव्य बनेगा अयोध्या का 84 कोसी परिक्रमा मार्ग

नरेन्द्र मिश्र, बाराबंकी : यूपी को देश का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटक स्थल बनाने की दिशा में अयोध्या का

By JagranEdited By: Updated: Sat, 14 Jul 2018 12:40 AM (IST)
Hero Image
भव्य बनेगा अयोध्या का 84 कोसी परिक्रमा मार्ग

नरेन्द्र मिश्र, बाराबंकी : यूपी को देश का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटक स्थल बनाने की दिशा में अयोध्या का चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग मील का पत्थर साबित होगा। देश और विदेश के पर्यटक अब श्रीराम की अयोध्या की परिक्रमा फोरलेन मार्ग से कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने यह सौगात पयर्टन विकास के लिए दी है। यह परियोजना बाराबंकी सहित पांच जिलों से होकर निकले जाने का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। परियोजना का गजट कर दिया गया है और आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व इस परियोजना का कार्य भी शुरू कर भव्य स्वरूप सामने लाने की तैयारी की जा रही है।

श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में हर वर्ष पंचकोसी और चौदह कोसी परिक्रमा में पूरे देश से लोग उमड़ते हैं। जबकि तीसरी परिक्रमा जिसमें देश और विदेश के संत अयोध्या की चौरासी कोसी में परिक्रमा करते हैं। विधान यह है कि राजा दशरथ की अयोध्या चौरासी कोस में फैली हुई थी। इस परिधि में कई पौराणिक स्थल अब मौजूद हैं। यही वजह है कि भगवान राम की अयोध्या की परिक्रमा हर वर्ष संत करते हैं। मौजूदा समय में यह चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग दुरूह है।

पांच जिलों में 275.35 किमी की परियोजना : यह परिक्रमा मार्ग पांच जिलों से होकर गुजरता है जिसमें फैजाबाद, अंबेडकर नगर से पटरंगा होकर बाराबंकी के अलियाबाद, नियामतगंज से बारिनबाग होकर घाघरा सरयू तट मुर्तियनघाट से आगे गोंडा जिले में चरसड़ी तटबंध जहां पुल का निर्माण किया जाएगा। गोंडा में राजापुर, बाबा सुमिरनदास कुटी होकर ऋषि नरहरदास की कुटी होते हुए पकरीबाद गोहानी से रामनगर चौराहा पहुंचती है। यहां गोंडा जिले के तुलसीपुर को जोड़ते हुए कल्यानपुर से आगे बढ़कर जिला बस्ती में प्रवेश कर जाती है। जहां मखौड़ा धाम, नेदुला कोहराया होकर केनौना छावनी होते हुए जानकी रोड़ से विश्वेश्वरगंज के बद फिर अयोध्या पहुंचेगी। लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग केंद्र सरकार से गजट किया गया है। सर्वेक्षण कार्य पूरा हो गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।