Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Independence Day 2024: एएसपी सीएन सिन्हा को सराहनीय सेवा पदक, बाराबंकी की झोली में आएंगे कुल 16 Medals

इस स्वतंत्रता दिवस पर बाराबंकी जिले को सराहनीय सेवा पदक सहित कुल 16 पदक मिलने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय से जारी सूची के अनुसार राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर पदक प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा का नाम 12वें स्थान पर है।

By Nirankar Jaiswal Edited By: Aysha Sheikh Updated: Wed, 14 Aug 2024 06:01 PM (IST)
Hero Image
एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा । फाइल फोटो

संवादसूत्र, बाराबंकी। इस स्वतंत्रता दिवस पर जिले की झोली में सराहनीय सेवा पदक सहित कुल 16 पदक आने वाले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा। वहीं, अति उत्कृष्ट कार्यों के लिए एक निरीक्षक, तीन उपनिरीक्षक, नौ हेड कांस्टेबल और उत्कृष्ट पदक के लिए एक निरीक्षक व एक उपनिरीक्षक का चयन हुआ है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय से जारी सूची के अनुसार राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर पदक प्रदान करने की मंजूरी दी है। पुलिस सेवा में सराहनीय सेवा के लिए कुल 70 पदक दिए जाने हैं। अधिकारी व कर्मचारियों की कुल 70 लोगों की सूची में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा का नाम 12वें स्थान पर है।

अति उत्कृष्ट-उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 15 का नाम 

वहीं, अति उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए जिले के कुल 15 लोगाें का नाम चयनित हुआ है, जिसमें निरीक्षक दयाशंकर, सुभाष चंद्र मिश्र, उपनिरीक्षक अजय कुमार, अजय कुमार राय, हरी कृष्ण, रघुवीर सिंह, हेड कांंस्टेबल देवेंद्र कुमार मलिक, वीरेंद्र कुमार तिवारी, नरेश सिंह, दिनेश कुमार द्विवेदी, सुरेश कुमार तिवारी, राम अनुज मिश्र, अभिमन्यु सिंह, तनवीर अहमद और हेड कांस्टेबल चालक श्रीराम शामिल हैं।

इनमें रघुवीर सिंह और सुभाष चंद्र मिश्र को उत्कृष्ट सेवा पदक मिलेगा, जबकि अन्य 13 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट पदक के लिए चयनित किया गया है। इनमें से दो पुलिसकर्मी गैर जनपद स्थानांतरित हो चुके हैं, जबकि एक सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें - 

Gramin Bank कर्मियों को मिलेगी पेंशन, 1993 तक का हिसाब होगा क्लियर; एक लाख से ज्यादा को मिलेगा लाभ

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर