Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

‘खेल की राजधानी बनेगा बाराबंकी’, मुख्यमंत्री योगी ने कहा- विकास कहीं भी होगा, उसका लाभ अवश्य मिलेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि बाराबंकी को खेल राजधानी बनाया जाएगा। इसके अलावा केडी सिंह बाबू की कोठी को संग्रहालय में बदला जाएगा ताकि युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बाराबंकी विकास की नई कहानी लिखने जा रहा है जिसका लाभ राजधानी लखनऊ और अयोध्या के बीच स्थित होने के कारण अवश्य मिलेगा।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Tue, 24 Sep 2024 08:56 PM (IST)
Hero Image
जीआईसी आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जनता का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। जागरण

संवाद सूत्र, बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाराबंकी खेल राजधानी बनेगा। इसी माटी के लाल केडी सिंह बाबू की कोठी को सरकार संरक्षित कर संग्रहालय बनाने जा रही है, जो युवाओं को हमेशा खेल के प्रति प्रेरित करता रहेगा। 

मुख्यमंत्री मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने विजय उद्यान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

उन्होंने कहा कि बाराबंकी विकास की नई कहानी लिखने जा रहा है। इसके एक ओर राजधानी लखनऊ है तो दूसरी ओर अयोध्या। विकास कहीं भी होगा, उसका लाभ बाराबंकी को अवश्य मिलेगा। अब तो इसे राज्य राजधानी परिक्षेत्र में शामिल कर लिया गया है। 

लोधेश्वर महादेवा का जिक्र करते हुए कहा कि महादेवा को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। महादेवा को पुरातन पहचान दिलाने का काम डबल इंजन की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पं.दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है।

बेहतरीन परिवहन की भी मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री ने जिले को राज्य राजधानी परिक्षेत्र का हिस्सा बताते हुए बेहतरीन सड़कों के साथ ही परिवहन की भी सुविधा का आश्वासन दिया। इससे उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र ही लखनऊ से बाराबंकी तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। 

हालांकि, लखनऊ के चिनहट से देवा तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। जिला मुख्यालय को इस सुविधा से जोड़े जाने से प्रतिदिन आवागमन करने वाले चार हजार से ज्यादा यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: पड़ोसी की कमाई देख आ गया था लालच, लूट के मामले में पकड़ा गया ग्राम प्रधान का बेटा

यह भी पढ़ें: विराट कोहली का रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत, कानपुर पहुंचे भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें