Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Deva Mela : मेले में गए थे सबसे ऊंचा झूला झूलने, जब ऊपर पहुंचे रुक गया झूला- फिर हो गया यह हादसा

देवा थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि मेले में झूला रुक गया था। घायल को सीएचसी भेजा गया जहां हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई। मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं एडीएम व मेला सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि झूला जाम नहीं हुआ था। नशे में होने के कारण एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया था जिसे हल्की चोट आई थी।

By Anand TripathiEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Wed, 08 Nov 2023 01:55 PM (IST)
Hero Image
Deva Mela : मेले में गए थे सबसे ऊंचा झूला झूलने, जब ऊपर पहुंचे तो हो गया यह हादसा

संवादसूत्र, देवा (बाराबंकी) : देवा मेला में सोमवार रात टावर झूले में अचानक ब्रेक जाम हो गया। लोग ऊपर ही अटके रह गए। कुछ लोग सीट बेल्ट खोलकर कूदे। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

टावर झूला गोल घूमते हुए ऊपर जाता है, फिर नीचे आता है। सोमवार देर रात नीचे आते समय जमीन से चार फीट ऊपर झूले का ब्रेक जाम हो गया, जिससे झूला ऊपर ही घूमता रहा। इसी दौरान लोग शोर मचाने लगे। जल्दबाजी में सेफ्टी बेल्ट हटा देने से सीतापुर के सिधौली निवासी विशाल राजपूत नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी रिंकज कुमार ने बताया कि अचानक झूला रुक गया। नीचे मौजूद अभिभावक चिल्लाने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला और सुरक्षित लोगों को नीचे उतारा गया।

देवा थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि मेले में झूला रुक गया था। घायल को सीएचसी भेजा गया, जहां हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई। मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एडीएम व मेला सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि झूला जाम नहीं हुआ था। नशे में होने के कारण एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया था, जिसे हल्की चोट आई थी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर