Move to Jagran APP

UP News : बीवी और उसके भाई से पति की हो गई लड़ाई, गुस्से में आकर कुएं में कूद गया शराबी पति

Barabanki News in Hindi बता दें कि सुबह परिवारजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर विवेक के शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक विवेक चार भाई हैं। शिवपूजन विकास गोल्डी और मृतक की पत्नी लक्ष्मी पुत्री राखी और पुत्र अमन का रो-रो कर हाल बेहाल है। पुलिस जांच कर रही है।

By Nirankar Jaiswal Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 13 Jul 2024 09:05 PM (IST)
Hero Image
पहले भी पति कई बार जान देने की धमकी दे चुका था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संवादसूत्र, कोठी (बाराबंकी)। शराब के नशे में पत्नी और उसके भाई से हुए विवाद के बाद युवक जान देने की बात कहकर घर से चला गया। घर से कुछ दूरी पर स्थित पुराने सूखे कुआं में युवक कूद गया, जिसकी मौत हो गई। सुबह तलाश के दौरान जानकारी पर परिवारजन को सूचना दी। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने मृतक के शव को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

कोठी थाना के सैदनपुर निवासी 38 वर्षीय विवेक वर्मा शराब के नशे का लती था। बताया जाता है कि वह अक्सर शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से झगड़ा करता था। शुक्रवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा, जहां पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसी बीच उसका भाई शिव पूजन भी आ गया और उससे भी झगड़ा हो गया। जिसके बाद विवेक यह कहकर घर से चला गया कि जाकर कहीं जान दे देगा।

पहले भी आग लगाने की कोशिश की थी 

बताया जाता है कि अक्सर नशे में यही बात कहता था। एक बार आग लगाकर जान देने की भी कोशिश की थी। शुक्रवार रात घर से थोड़ी दूरी पर स्थित वर्षों पुराना एक कुआं स्थित है। इसमें विवेक ने छलांग लगा दी। कुएं में पानी तो नहीं था, लेकिन काफी देर तक कुएं में रहने के कारण उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।