Move to Jagran APP

House Collapse: बाराबंकी में कच्चा मकान ढहने से दो बच्चों की मौत, वृद्ध दंपति गंभीर, PM आवास के ल‍िए था अपात्र

House Collapse In Barabanki लखनऊ में मकान ढहने से चार मौते के बाद आज बाराबंकी ज‍िले में कच्‍चे मकान की छत ढहने से दो बच्‍चों की मौत हो गई। वहीं हादसे में ब्गल में सो रहे माता प‍िता गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों बच्‍चों को मलबा हटाकर न‍िकाला गया। वहीं घायल माता- प‍िता को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Mon, 18 Sep 2023 10:20 AM (IST)
Hero Image
House Collapse In Barabanki: बाराबंकी में कच्‍चा मकान ढहने से दो बच्‍चों की मौत

सुबेहा (बाराबंकी), संवादसूत्र। प्रदेश के ह‍िस्‍सों में रुक रुक कर हो रही बारिश का क‍हर कच्‍चे मकानों पर ग‍िर रहा है। लखनऊ में मकान ग‍िरने से चार मौतों के बाद बाराबंकी में पौत्री व पौत्र के साथ सो रहे दादी-दादा कच्चा मकान ढह जाने से मलबे में दब गए। जबकि बच्चों के पिता व मां बगल में टिन शेड के नीचे सो रहे थे।

हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि दादी-दादा की हालत गंभीर बनी हुई है। वृद्ध को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सुबेहा थाना के किरसिया गांव निवासी मोहम्मद सलीम कच्चे मकान में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी में भाजपा और सपा के बीच सियासी घमासान का मुद्दा बनेंगे आजम खां

रव‍िवार रात वह अपनी 65 वर्षीय पत्नी नरीमन व छह वर्षीय पौत्री शायरा बानो व आठ वर्षीय पौत्र सुफियान के साथ सो रहे थे। जबकि उनका पुत्र समीर व बहु शबनम बगल में बनी पक्की दीवार पर रखी टिन शेड के नीचे सो रहे थे। रात करीब दो बजे अचानक उनका मकान भरभराकर ढह गया।

अंदर सो रहे दादी, दादा व उनके पौत्री व पौत्र मलबे में दब गए। तेज आवाज उनका पुत्र व पास पड़ोस के लोग जगे और आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू किया, लेकिन तब तक शायरा बानों व सुफियान की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: UP: CM योगी ने खराब प्रदर्शन करने वाले अध‍िकार‍ियों को दी सख्‍त हिदायत, कई जिलों के अफसरों पर ग‍िर सकती है गाज

वहीं उसके दादा व दादी को गंभीर हालत में तत्काल सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर बुजुर्ग सलीम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को घटना की सूचना दी।

मृतक के पिता मोहम्मद समीर ने बताया कि पांच वर्ष पहले पीएम आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसे अपात्र घोषित कर दिया गया था। जिससे वह परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता था। अपर पुलिस अधीक्षक डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि घायल दंपत्ति का उपचार चल रहा है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।