Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News : शादी के बाद दुल्हन की मौत, पिता का आरोप हत्या की गई- पति बोला- जहर खाकर जान दी

मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा था। वहीं पुलिस के अनुसार मृतका के पति ने कहा कि उसकी बीवी ने जहर खाकर जान दी है। पिता का आरोप है कि विवाह में बेटी को दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 26 Jul 2024 03:37 PM (IST)
Hero Image
जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संवादसूत्र जागरण, (बाराबंकी) एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार रात मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पति ने आत्महत्या करने की बात कही है।

सीतापुर जिले के थाना थानगांव अंतर्गत राजपुर केवटाना गांव के निवासी दुखरन ने बताया कि इसी वर्ष 18 फरवरी को उसने बेटी रेनू की शादी लालपुर करौता के मनोज जायसवाल के साथ की थी। विवाह में हैसियत के अनुसार बेटी को दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और अधिक दहेज की मांग को लेकर बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। गुरुवार रात उसकी हत्या कर दी गई।

बिस्तर पर पड़ा था बेटी का शव

उन्होंने बताया कि रेनू की मौत की सूचना पर ससुराल पहुंचे तो वहां बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा था। इसकी सूचना स्थानीय चौकी और थाने पर दी। मौके पर पहुंचे लालपुर चौकी प्रभारी अश्वनी सिंह ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के पिता तहरीर पर पति मनोज, ससुर नेम कुमार जयसवाल, सास विनीता देवी, चचिया ससुर दुर्गा प्रसाद व ननद सोनिका के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है, जबकि उसके पति मनोज का कहना है कि रेनू ने जहर खाकर जान दी है। मोहम्मदपुर खाला थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें : UPPCL: यूपी के 300 गांवों में बिजली गुल, 24 घंटे में 13 घंटे कटौती; संविदा लाइनमैन पर भड़के लोग