Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: बरेली में दुष्कर्म से आहत 9वीं कक्षा की किशाेरी ने किया आत्मदाह, दो किशोरों पर केस दर्ज

Bareilly Rape Victim Commits Suicide Update News अपने साथ दुष्कर्म की घटना से आहत किशाेरी ने जान दे दी। घटना के कारण पूरा परिवार मानसिक रूप से टूट चुका था इसलिए थाने जाने के बारे में सोचा ही नहीं। बाद में कुछ परिचितों की सलाह पर बुधवार रात 12 बजे भोजीपुरा थाने पहुंचकर जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Thu, 29 Aug 2024 08:56 AM (IST)
Hero Image
Bareilly News: दुष्कर्म की घटना का सांकेतिक फोटो उपयोग किया गया है।

संवाद सूत्र, जागरण, भोजीपुरा (बरेली)। Bareilly News: बंद कमरे में घुट रही दुष्कर्म पीड़ित 13 वर्षीय किशोरी ने आत्मदाह कर लिया। उससे दुष्कर्म का आरोप नौवीं कक्षा के छात्र पर लगा है, घटना में उसका सहपाठी भी मददगार था।

मंगलवार पूर्वाह्न को आग लगाने से शाम को दम तोड़ने तक की सूचना थाने नहीं पहुंचने से पुलिस घटनाक्रम पर आशंका व्यक्त कर रही। रात 12 बजे जानकारी मिलने पर भोजीपुरा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। बुधवार को किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपित पर दुष्कर्म, उसके सहपाठी पर घटना में साथ देने व दोनों आरोपितों पर पाक्सो व आत्महत्या को उकसाने की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई।

सहअभियुक्त पकड़ा, दूसरे की तलाश

एसपी उत्तरी मुकेश मिश्र ने बताया कि सहअभियुक्त को पकड़ लिया है, दूसरे की तलाश की जा रही। एक गांव में रहने वाली किशोरी नौवीं कक्षा की छात्रा थी। सोमवार को जन्माष्टमी पर उसकी माता अपने भाई को राखी बांधती हैं, इसलिए पिता उन्हें लेकर ससुराल गए थे। दोपहर को आरोपित ने किशोरी को खेत में खींच लिया। आरोप है कि 16 वर्षीय एक किशोर ने उसे जमीन पर गिराकर हाथ पकड़े, जबकि 15 वर्षीय दूसरे किशोर ने दुष्कर्म किया।

किशाेरी की चीख सुनकर बड़ी बहन बचाने पहुंची

घटनाक्रम घर के पास खेत का था इसलिए किशोरी की चीख-पुकार सुनकर बड़ी बहन बचाने पहुंची, इतने में दोनों आरोपित भाग गए। स्वजन के अनुसार, घर आने के बाद किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। मंगलवार सुबह माता, पिता घर लौटे तब किशोरी ने घटनाक्रम बताया।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: यूपी में आज कानपुर-आगरा सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में आई गिरावट

ये भी पढ़ेंः Agra News: PWD का सहायक अभियंता सवा लाख रुपये घूस के साथ गिरफ्तार, 28 लाख का बिल पास करने को ठेकेदार से मांगी रकम

डीजल डालकर आग लगा ली

वह शिकायत करने आरोपितों के घर गए, मगर दरवाजे पर ताला पड़ा था। इस बीच बेटी ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। उसे बरेली लेकर पहुंचे, गंभीर हालत में श्रीराममूर्ति मेडिकल कॉलेज ले जाते समय किशोरी की मृत्यु हो गई। शाम पांच बजे शव घर लेकर आए। 

पुलिस के अनुसार, रात में घटनास्थल देखने गए, मगर तब तक कमरे की धुलाई की जा चुकी थी। किशोरी के कमरे के ऊपर का हिस्सा जला हुआ था। थाना प्रभारी रामरतन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर