Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bareilly Crime: बरेली के एक होटल में महिला के साथ दुष्कर्म, बदहवास हालत में फेंककर फरार हुआ आरोपी

बरेली के एक होटल में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने महिला को बदहवास हालत में एक मंदिर के पास फेंक दिया और फरार हो गया। पीड़िता ने अपने पति को पूरी घटना बताई जिसके बाद सुभाष नगर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Mon, 02 Sep 2024 07:04 PM (IST)
Hero Image
बरेली में महिला के साथ दुष्कर्म (प्रतिकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, बरेली। सेटेलाइट स्थित एक होटल में युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला बदहवास हो गई तो उसे सुभाष नगर क्षेत्र में एक मंदिर के पास फेंककर फरार हो गया। महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और पति को पूरी कहानी बताई। सुभाष नगर थाने में महिला के शिकायती पत्र पर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली गई है।

पति से चल रहा था मनमुटाव

सुभाष नगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति से उनका मनमुटाव चल रहा है। इसी बीच उनकी मुलाकात करीब तीन माह पहले राजीव कॉलोनी निवासी सोमवीर उर्फ सोनू कश्यप से हुई।

आरोप है कि सोनू ने उनके घर पर आना जाना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले महिला अपने मायके चली गई। आरोप है कि बीते गुरुवार को आरोपित सोनू उनके मायके आया और एक जरूरी काम कहकर अपने साथ ले गया। कहा कि वह लौटते वक्त उन्हें उनके पति के पास छोड़ देगा।

यह भी पढ़ें- IPS अनुराग आर्य के एक्शन से विभाग में खलबली: छह इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, 20 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

विरोध पर भी नहीं माना दुष्कर्मी

आरोप है कि आरोपित उन्हें सेटेलाइट स्थित एक होटल में रात करीब 10 बजे लेकर पहुंचा। वहां उसने दुष्कर्म किया, विरोध पर भी वह नहीं माना। अगले दिन शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे आरोपित सुभाष नगर क्षेत्र में एक मंदिर के पास उन्हें फेंककर फरार हो गया। किसी तरह से वह अपने घर पहुंची। पति को पूरी कहानी बताई।

महिला के शिकायती पत्र पर सुभाष नगर थाने में आरोपित सोमवीर उर्फ सोनू के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है। पुलिस अभी तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे निलंबित इंस्पेक्टर रामसेवक की मुश्किलें और बढ़ीं; बरेली SSP ने बनाई स्पेशल टीम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर