Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bareilly News: लव मैरिज के बाद निकाह का भयावह परिणाम; तीन तलाक, जेठ से हलाला, दोबारा निकाह...अब फिर घर से निकाला

नौ साल पहले जिस प्रेमी के लिए उसने सब कुछ छोड़ दिया था और उसके साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। निकाह के बाद उसका रवैया ऐसा बदला कि हर दिन मारपीट और उत्पीड़न में गुजरा। इससे भी ज्यादती तब हुई तब पति ने एक बार तीन तलाक दिया और जेठ ने हलाला। महिला ने अब उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 13 Jul 2024 11:45 AM (IST)
Hero Image
Bareilly News: महिला ने उत्पीड़न के आरोप लगाए है। सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

जागरण संवाददाता, बरेली। प्रेम संबंध के बाद निकाह के परिणाम का ऐसा भयावह परिणाम...! नौ वर्ष तक वह सबकुछ बर्दाश्त करती रही। दुबई में बैठे पति ने तीन तलाक दिया, तब भी परिवार बचाने की गुजारिश करती रही। उसे हलाला को मजबूर किया गया।

जेठ से हलाला के बाद पति से दोबारा निकाह किया मगर, उत्पीड़न नहीं रुका। मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया। वह छह महीने प्रयास करती रहीं कि पति अपने घर में रखने को तैयार हो जाए। उसने दोबारा तीन तलाक बोला, फिर से हलाला का दबाव बनाया तब पीड़ित पुलिस के पास पहुंची। शुक्रवार को उन्होंने पति व ससुराल वालों पर प्राथमिकी पंजीकृत कराई।

प्रेमी से किया था 2015 में निकाह

पीड़ित ने बताया कि 14 जनवरी 2015 को प्रेमी से निकाह किया था। सास, जेठ व अन्य ससुराल वाले दहेज में आठ लाख रुपये की मांग करने लगे। 2021 में पति दुबई चला गया। कुछ दिन बाद वहीं से वाट्सएप पर तीन तलाक दे दिया। उसकी शिकायत करने पुलिस में जाना चाहा तो ससुराल वालों ने रोक लिया। पति ने कहा कि हलाला कराओ तो फिर से निकाह कर लेगा। मजबूरन जेठ से हलाला कराया।

ये भी पढ़ेंः UP News: यूपी के स्कूल में सिखाए जाएंगे संस्कार, टीचर नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट; क्लास रूम में नंगे पैर...

ये भी पढ़ेंः UP Police Transfer: यूपी के इस जिले में आईपीएस अफसर ने चलाई तबादला एक्सप्रेस; पुलिस लाइन से थानों में पहुंचे कई दारोगा

पति फिर से निकाह करके चला गया दुबई

पति ने 19 जुलाई 2022 को दोबारा निकाह किया। वह फिर से दुबई चला गया। जनवरी में पति के घर आने पर ससुराल वालों की प्रताड़ना के बारे में बताया, जिसे सुनकर वह बौखला गया। मारपीट कर फिर से तीन तलाक बोला और घर से निकाल दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के विरुद्ध तीन तलाक, दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की गई। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें