Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Lok Sabha Election Result 2024: आंवला में एक बार फिर बड़ा उलटफेर, BJP के धर्मेंद्र कश्यप ने SP प्रत्याशी को पछाड़ा

Aonla Lok Sabha Seat Result 2024 बरेली के तीन और बदायूं के दो विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनी आंवला लोकसभा सीट पर भाजपा सांसद और प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप जीत की तिकड़ी लगाने के इरादे से फिर मैदान में हैं। सपा ने नीरज मौर्य को मैदान में उतारा है जो शाहजहांपुर के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से 2007 व 2012 में बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:29 PM (IST)
Hero Image
आंवला में BJP के धर्मेंद्र कश्यप ने SP प्रत्याशी को पछाड़ा

जागरण संवाददाता, बरेली। लोकसभा सीट आंवला में कुछ देर पहले तक सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य बढ़त बनाए हुए थे। यहां अभी-अभी उलटफेर हुआ है और भाजपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने 1311 वोट से आगे हो गए हैं।

12.10 बजे तक की मतगणना के बाद धर्मेंद्र कश्यप को अभी तक कुल 217475  वोट मिले हैं, जबकि सपा के नीरज मौर्य 216164 वोट हासिल कर पहले स्थान पर हैं। बसपा के सैयद आबिद अली को 41820 वोट मिले हैं। आंवला में कुल नौ प्रत्याशी मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें- Aonla Lok Sabha Seat Result 2024: धर्मेंद्र कश्यप की हैट-ट्रिक या सपा रोकेगी उनका विजय रथ, आंवला में कांटे की टक्कर

भाजपा व सपा के अलावा पीस पार्टी के पीस पार्टी के कौसर खान को 1920, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रेमपाल सागर को 1416, निर्दलीय मक्खन लाल को 1370, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राजकुमार पटेल को 1236, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद आमिर खान को 1129, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के निर्मोद कुमार सिंह को 823 नोटा को 3322 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें- Pilibhit Lok Sabha Seat Result: पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद का दमखम, पहले राउंड से ही बढ़त बरकरार