Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aonla Lok Sabha Seat Result 2024: आंवला में कांटे की टक्कर में सपा के नीरज मौर्य ने भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को हराया

Aonla Lok Sabha Seat Result 2024 आंवला लोकसभा क्षेत्र में सपा की यह तीसरी विजय है 1996 के चुनाव में कुंवर सर्वराज सिंह 146709 मत प्राप्त करके भाजपा के राजवीर सिंह को 6792 मतों से पराजित करके यहां पर सपा को पहली बार जीत दिलवाई थी 1999 के चुनाव में भी सर्वराज़ सिंह ने 195839 मत हासिल किए व भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह को 17626 मतों से पराजित किया था।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 03 Jun 2024 04:59 PM (IST)
Hero Image
आंवला में कांटे की टक्कर में सपा के नीरज मौर्य ने भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को हराया

संवाद सहयोगी,जागरण आंवला। Aonla Los Sabha Seat Result 2024: संवाद सहयोगी,जागरण आंवला:आंवला लोकसभा क्षेत्र में 25 वर्ष की लंबी प्रतीक्षा के सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने जीत हासिल करके सपा कार्यकर्ताओं को खुश होने का मौका प्रदान कर दिया है।

आंवला लोकसभा क्षेत्र में सपा की यह तीसरी विजय है 1996 के चुनाव में कुंवर सर्वराज सिंह 146709 मत प्राप्त करके भाजपा के राजवीर सिंह को 6792 मतों से पराजित करके यहां पर सपा को पहली बार जीत दिलवाई थी, 1999 के चुनाव में भी सर्वराज़ सिंह ने 195839 मत हासिल किए व भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह को 17626 मतों से पराजित किया था।

1996 में सपा प्रत्याशी पहली बार चुनाव में उतरे थे उसके बाद से हुए अब तक के चुनावों में केवल तीन बार सपा को जीत मिली है, शेष चार चुनावों में इस सीट पर सपा प्रत्याशी के रूप में कुंवर सर्वराज सिंह को दो बार, धर्मेंद्र कश्यप व राजवीर सिंह को एक -एक बार पराजय का भी सामना करना पड़ा है।फिलहाल 25 वर्ष बाद मिली जीत से पूरे क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

ये भी पढ़ेंः Badaun Lok Sabha Result 2024: आदित्य यादव जीतकर रचेंगे इतिहास या भाजपा रखेगी कब्जा बरकरार, पढ़िए बदायूं का 'घमासान'

Read Also: Chandauli Lok Sabha Result 2024: डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय की हैट्रिक या आईएनडीआईए के वीरेंद्र सिंह मारेंगे मैदान!, देखिए यहां

आंवला लोकसभा सीट पर नौ प्रत्‍याशी

  1. धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा, कमल
  2. नीरज मौर्य, सपा, साइकिल
  3. आबिद, बसपा, हाथी
  4. मक्खन लाल, निर्दलीय, चारपाई
  5. मो. आमिर खान भारत जोड़ो पार्टी, बिजली का खंभा
  6. राजकुमार पटेल सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी, कटहल
  7. कौसर खान पीस पार्टी, कांच का गिलास
  8. प्रेमपाल सागर वंचित समाज इंसाफ पार्टी, आटो-रिक्शा
  9. निर्मोद कुमार सिंह भा.शक्ति चेतना पार्टी, बांसुरी