Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Lok Sabha Election Result 2024: आंवला में कांटे का मुकाबला, धर्मेंद्र कश्यप और नीरज मौर्य में जोरदार लड़ाई

UP Lok Sabha Election Result 2024 आंवला में सपा प्रत्याशी 12378 वोट से आगे चल रहे हैं। बरेली के तीन और बदायूं के दो विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनी आंवला लोकसभा सीट पर भाजपा सांसद और प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप जीत की तिकड़ी लगाने के इरादे से फिर मैदान में उतरे हैं। लेकिन यहां उन्हें कड़ी टक्कर सपा प्रत्याशी से मिल रही है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:19 PM (IST)
Hero Image
आंवला में सपा प्रत्याशी 12,378 वोट से आगे

जागरण संवाददाता, बरेली। UP Lok Sabha Election Result: लोकसभा सीट आंवला में कुछ देर पहले तक सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य बढ़त बनाए हुए थे। यहां अभी-अभी उलटफेर हुआ है और भाजपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने 1311 वोट से आगे हो गए हैं। 12.10 बजे तक की मतगणना के बाद धर्मेंद्र कश्यप को अभी तक कुल 217475 वोट मिले हैं, जबकि सपा के नीरज मौर्य 216164 वोट हासिल कर पहले स्थान पर हैं। बसपा के सैयद आबिद अली को 41820 वोट मिले हैं।

लोकसभा सीट आंवला में सवा ग्यारह बजे तक की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य 12,378 वोट की बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन एक और राउंड में वे पिछड़ गए।

आंवला में कुल नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा व सपा के अलावा पीस पार्टी के पीस पार्टी के कौसर खान को 1920, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रेमपाल सागर को 1416, निर्दलीय मक्खन लाल को 1370, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राजकुमार पटेल को 1236, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद आमिर खान को 1129, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के निर्मोद कुमार सिंह को 823 नोटा को 3322 वोट मिले हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें