Move to Jagran APP

Action of Bareilly Nagar Nigam : बरेली नगर निगम की इस कार्रवाई से खौफ में आए कारोबारी

Action of Bareilly Nagar Nigam नगर निगम ने वर्षों पहले जो खुली भूमि लोगों को फड़ लगाने के लिए आवंटित की गई थी उन पर आज शोरूम होटल मार्केट तैयार कर लिए गए हैं। इतना ही नहीं उनका टैक्स भी निगम में जमा नहीं कराया गया।

By Ravi MishraEdited By: Updated: Wed, 20 Jan 2021 08:47 AM (IST)
Action of Bareilly Nagar Nigam : बरेली नगर निगम की इस कार्रवाई से खौफ में आए कारोबारी
Action of Bareilly Nagar Nigam : बरेली नगर निगम की इस कार्रवाई से खौफ में आए कारोबारी

बरेली, जेएनएन। Action of Bareilly Nagar Nigam : नगर निगम ने वर्षों पहले जो खुली भूमि लोगों को फड़ लगाने के लिए आवंटित की गई थी, उन पर आज शोरूम, होटल, मार्केट तैयार कर लिए गए हैं। इतना ही नहीं उनका टैक्स भी निगम में जमा नहीं कराया गया। मंगलवार को जब निगम की टीम कार्रवाई को पहुंची तो बदला स्वरूप देखकर हैरान हो गए। सभी को दस्तावेजों के साथ निगम बुलाया गया है।

टैक्स विभाग की टीम नावेल्टी चौराहे पर टैक्स वसूली को पहुंची। अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल ने टीम के साथ खुली भूमि पर बनी मार्केट पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं एक फुटवियर की दुकान को भी सीज कर दिया। उसने दुकान काफी आगे बढ़ा ली थी। इस पर दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। फिर टीम ने सिविल लाइंस स्थित शमा होटल के पास एक दुकान को सील किया।

दुकानदारों ने कागज दिखाए तो टीम ने उन्हें निगम आकर अपर नगर आयुक्त को दिखाने को कहा। बड़ा डाकखाना के पास भी दुकानों को सील किया गया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम की 31 संपत्तियां ऐसी है जो अभिलेखों में खुली भूमि के नाम से दर्ज है। इन खुली भूमि पर फड़ वालों को कारोबार करने के लिए दिया था। उन स्थानों पर शोरूम, मार्केट बना दिए गए हैं। उन्हें नोटिस दिए गए हैं।

खौफ में दुकानदार, चस्पा किए पर्चे

वित्तीय वर्ष समाप्त होने के है और नगर निगम का टैक्स वसूली का लक्ष्य अब तक पूरा नहीं पाया है। इस कारण निगम ने सीलिंग की कार्रवाई तेज कर दी है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने टैक्स विभाग को बकाया टैक्स वसूली के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। चारों जोन में लगी टीम बकाया वसूली के लिए अभियान चला रही है।

टीम सुबह दुकानें खुलने से पहले ही उसे सील कर रही है। इससे व्यापारियों में खौफ है। सीलिंग की कर्रवाई से बचने के लिए कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान के सामने पर्चे चस्पा कर दिए हैं। उसमें लिखा है कि उन्होंने निगम का टैक्स जमा कर दिया है।