Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

City Development Plan : विश्व स्तर पर पहचाना जाएगा यूपी का ये शहर, स्वास्थ्य और पर्यटन का होगा हब

Bareilly City Development Plan अगले 50 वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिल्ली मुंबई लखनऊ के बजाय अपने शहर में ही उच्चस्तरीय इलाज की सुविधा मिल सकेगा। साथ ही नाथनगरी के सभी प्रमुख मंदिरों को विश्वस्तरीय पयर्टन स्थल के रूप में विकसित कर पर्यटन हब बनाया जाएगा।

By Ravi MishraEdited By: Updated: Sun, 10 Jul 2022 06:57 AM (IST)
Hero Image
Bareilly City Development Plan : विश्व स्तर पर पहचाना जाएगा यूपी का ये शहर, स्वास्थ्य और पर्यटन का होगा हब

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly City Development Plan : अगले 50 वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ के बजाय अपने शहर में ही उच्चस्तरीय इलाज की सुविधा मिल सकेगा। साथ ही नाथनगरी के सभी प्रमुख मंदिरों को विश्वस्तरीय पयर्टन स्थल के रूप में विकसित कर पर्यटन हब बनाया जाएगा। बीडीए के अफसर सिटी डवलपमेंट प्लान के जरिए शहर में इंडस्ट्री, यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यटन समेत आठ बिंदुओं पर विकास का खाका खींच रहे हैं।

नाथनगरी के विकास के लिए सिटी डवलपमेंट प्लान के जरिए विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की तैयारी की जा रही है। अगले 50 वर्ष तक जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंडलायुक्त के यहां उद्योगपति व जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार मंथन किया जा रहा है। इस प्लान के जरिए शहर में मौजूद अस्पतालों को आधुनिक व उच्चस्तरीय सुविधाओं से युक्त कर बरेली के आसपास के जिले के लोगों को इलाज की सुविधा दी जा सकेगी। इन प्लान में विकास के साथ रोजगार श्रृजन करने पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।

पूरे भारत के श्रद्धालु देखेंगे नाथनगरी की आभा

शहर के त्रिवटीनाथ, मणिनाथ, अलखनाथ, भाेपेश्वरनाथ, पशुपतिनाथ व वनखंडीनाथ मंदिर को पर्यटन का हब बनाया जाएगा। बीडीए के अफसरों के अनुसार इन मंदिरों के सुंदरीकरण व जीर्णोंद्धार के बाद आभा देखते ही बनेगी। इसकी ब्राडिंग देश के प्रमुख शहरों में कर पूरे भारत के श्रद्धालुओं को नाथनगरी की छटा देखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

जरी जरदोजी, मेंथा व मांझा इंडस्ट्री से होगी रोजगार की बहार

शहर में जरी जरदोजी, मेंथा व मांझा व्यवसाय बड़े पैमाने पर किया जाता है। इन उद्योगों काे विकसित करके रोजगार का प्रमुख जरिया बनाया जाएगा। जरी जरदोजी जिले के ओडीओपी में भी शामिल है।

20 से बढ़ाकर 50 वर्ष का तैयार हो रहा प्लान

शहरों का सिटी डवलपमेंट प्लान पहले 20 साल की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन शहरों की तेजी से बढ़ती आबादी को देखते हुए अब इसे 30 साल और बढ़ाते हुए 50 वर्ष कर दिया गया है। बरेली शहर की आबादी करीब 14 लाख है।

सिटी डवलपमेंट प्लान के जरिए शहर के विभिन्न बिंदुओं क विकास का खाका तैयार किया जा रहा है। इसमें कृषि आधारित उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, मांझा, जरदोजी व यहां के इंफ्रास्ट्राक्चर पर काम किया जाएगा। इसमें मेनहार्ट कंपनी समेत पांच कंपनियां प्लान तैयार कर रही हैं। योगेंद्र कुमार, सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण